Covid-19: दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव, हालत स्थिर

Covid-19: दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव, हालत स्थिर

Bhaskar Hindi
Update: 2020-06-16 05:14 GMT
Covid-19: दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव, हालत स्थिर

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन (Satyendar Jain) की तबियत बिगड़ गई है। मंगलवार को उन्हें राजधानी के राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया। सत्येंद्र जैन को तेज बुखार और सांस लेने में तकलीफ थी, जो कि कोरोना के लक्षणों में शामिल है। जिसके बाद उनका कोरोना टेस्ट भी कराया गया। हालंकि उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। बताया जा रहा है कि, उनकी हालत स्थिर है लेकिन अभी भी तेज बुखार है।

स्वास्थ्य मंत्री जैन ने खुद ट्वीट कर अपने अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी दी थी। उन्होंने कहा, तेज बुखार और ऑक्सीजन के स्तर में अचानक कमी के कारण कल रात राजीव गांधी अस्पताल में भर्ती हुआ हूं। जिसके बाद सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर जैन के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। केजरीवाल ने कहा, अपनी सेहत का ख्याल किए बिना आप रात दिन 24 घंटे जनता की सेवा में लगे रहे। अपना ख्याल रखें और जल्द स्वस्थ हों। 

बता दें कि दिल्ली कोरोना संक्रमण से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों में से एक है। यहां अब तक 42,000 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। मौजूदा संकट से निपटने के लिए स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन लगातार विभिन्न स्तर पर अधिकारियों, मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्रियों के साथ विभिन्न बैठकों में हिस्सा ले रहे थे। सत्येंद्र जैन ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ हुई बैठक में भी हिस्सा लिया था। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपराज्यपाल अनिल बैजल के साथ वह लगातार कई बैठकों में शामिल होते रहे हैं। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के साथ भी वह लगातार कई बैठकों में शरीक हुए हैं।

इससे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का भी बुखार की शिकायत के बाद कोरोना वायरस का टेस्ट हो चुका है। मुख्यमंत्री का टेस्ट नेगेटिव आया था।

Tags:    

Similar News