दिल्ली : मकान में मिले पति-पत्नी के शव

दिल्ली : मकान में मिले पति-पत्नी के शव

IANS News
Update: 2019-12-21 19:30 GMT
दिल्ली : मकान में मिले पति-पत्नी के शव

डिजिटल डेस्क,नई दिल्ली। द्वारका इलाके में शनिवार को दोपहर के वक्त एक मकान में महिला-पुरुष के शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव पति-पत्नी के बताए जा रहे हैं। इस सिलसिले में पुलिस ने मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।

जिला पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पति-पत्नी के नाम सुदेश और स्नेहा (46) हैं। दोनों के शव द्वारका के ढिचाऊं कलां इलाके में एक कमरे में मिले। पता चला है कि सुदेश पर करीब 13 लाख रुपये का कर्ज था। इसी के चलते वह तनाव में रहता था। उसका लंबे समय से इलाज भी चल रहा था।

छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि सुदेश और स्नेहा की शादी साल 2002 में हुई थी। दोनों के शव मिलने से पहले की रात पति-पत्नी के बीच झगड़ा भी हुआ था। गुस्से में सुदेश ने पहले पत्नी की चाकू घोंपकर हत्या कर दी, उसके बाद शायद फांसी लगाकर खुद को भी खत्म कर लिया।

घटनास्थल से पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। दंपति के दो बच्चे हैं। एक बेटी और एक बेटा। बेटा 12वीं कक्षा में पढ़ता है, जबकि बेटी 8वीं कक्षा की छात्रा है।

 

Tags:    

Similar News