गोंदिया-नैनपुर पैसेंजर ट्रेन का 23 से जबलपुर तक विस्तार

दिवाली की सौगात गोंदिया-नैनपुर पैसेंजर ट्रेन का 23 से जबलपुर तक विस्तार

Tejinder Singh
Update: 2022-10-21 11:01 GMT
गोंदिया-नैनपुर पैसेंजर ट्रेन का 23 से जबलपुर तक विस्तार

डिजिटल डेस्क, गोंदिया. दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे(दपूमरे) नागपुर मंडल के अंतर्गत गोंदिया-नैनपुर-गोंदिया के बीच चलने वाली गाड़ी संख्या 07829 एवं 07830 पैसेंजर ट्रेनों का 23 अक्टूबर से जबलपुर (गढ़ा) तक विस्तार करने का आदेश रेलवे बोर्ड द्वारा 19 अक्टूबर को जारी पत्र के माध्यम से दिया गया है।  दीपावली पर्व से एक दिन पूर्व 23 अक्टूबर से प्रारंभ हो रही गोंदिया-जबलपुर (गढ़ा) पैसंेजर ट्रेन जिलावासियों के लिए रेलवे का एक बड़ा तोहफा है। इस ट्रेन को सांसद ढालसिंह बिसेन बालाघाट में हरी झंडी दिखाएंगे। ऐसी जानकारी दपूमरे नागपुर विभाग डीआरयूसीसी के सदस्य जसपालसिंह चावला ने दी। उन्होंने बताया कि आनेवाले समय में इस ट्रेन की समय सारणी जारी की जाएगी। गोंदिया से जबलपुर के बीच सभी स्टेशनों पर इस ट्रेन का स्टॉपेज होगा। यह ट्रेन गोंदिया से सुबह 6.30 बजे प्रस्थान कर सुबह 7.30 बजे बालाघाट, सुबह 8.20 बजे चरेगांव, सुबह 8.30 बजे लामटा, सुबह 9.45 बजे नैनपुर एवं लगभग दोपहर 12.40 बजे जबलपुर (गढ़ा) पहुंचेगी। इसके अलावा बालाघाट के सांसद ढालसिंह बिसेन जबलपुर से गोंदिया के लिए सुबह के समय एक पैसेंजर ट्रेन शुरू करवाने के लिए प्रयास कर रहे हंै। जिसे जल्द ही स्वीकृति मिल सकती है। इससे गोंदिया, बालाघाट, नैनपुर एवं जबलपुर के बीच बेहतर कनेक्टीविटी होगी। इसका लाभ गोंदिया-बालाघाट जिले की जनता को मिलेगा। इसके अलावा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे नागपुर मंडल द्वारा शीघ्र ही नैनपुर-छिंदवाड़ा-नैनपुर के बीच एक नई ट्रेन शुरू की जा रही हैं। हाल ही में छिंदवाड़ा से सिवनी होते हुए नैनपुर तक नई ब्राडगेज लाइन पर रेलवे बोर्ड द्वारा ट्रेन चलाने की अनुमति प्रदान की गई है। यहां जल्द ही रेल सुविधा उपलब्ध होने से व्यापार एवं रोजगार की गतिविधियां बढ़ेगी। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री, रेल मंत्री एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों तथा रेल अधिकारियों का आभार व्यक्त किया है।

Tags:    

Similar News