HIV पॉजिटिव महिला के इलाज में लापरवाही पर डॉक्टर समेत 3 सस्पेंड

HIV पॉजिटिव महिला के इलाज में लापरवाही पर डॉक्टर समेत 3 सस्पेंड

Bhaskar Hindi
Update: 2017-09-08 15:53 GMT
HIV पॉजिटिव महिला के इलाज में लापरवाही पर डॉक्टर समेत 3 सस्पेंड

डिजिटल डेस्क, भोपाल। राज्य शासन ने शुक्रवार को टीकमगढ़ के खरगापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गत 5 सितम्बर को HIV पॉजिटिव के प्रसव उपचार में लापरवाही बरतने पर महिला चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर लता लक्ष्मी प्रजापति और दो स्टॉफ नर्स रिंकी तिवारी और निधि यादव को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया है। राज्य शासन ने डॉक्टर और नर्सों की इस गलती को महिला के उपचार में गंभीर प्रकृति की लापरवाही बरती जाना, प्रोटोकॉल का पालन न किया जाना और HIV पॉजिटिव महिला के साथ असंवेदनशीलता का व्यवहार माना है।

Similar News