सुंदरकांड के गायन से मिली राशि कर दी दान

कार्यक्रम संपन्न सुंदरकांड के गायन से मिली राशि कर दी दान

Tejinder Singh
Update: 2022-02-17 13:46 GMT
सुंदरकांड के गायन से मिली राशि कर दी दान

डिजिटल डेस्क, राजुरा। शिव मंदिर महिला मंडल सास्ती टाऊनशीप की ओर से अनाथ आश्रम चुनाला में सुंदरकांड, महाप्रसाद एवं वस्त्र दान कार्यक्रम संपन्न हुआ। सुंदरकांड को संगीतमय बनाने के लिए हेमनाथ ठाकुर, पुंडलिक हेडाऊ, दिलीप ठेंगणे, आनंदराव वडस्कर, गायन टीम वंदना ठाकुर, सुरेखा घाटोले, सुरेखा ठवकर, सुनीता फंदे, कविता वाघमारे, चलाख,  माया हेडाऊ, आशा तिवारी, बबीता भांमरे, रेखा ठेंगरे, स़ध्या सारवे, संजय ठवकर, किशोर घाटोले ने सुंदरकांड गाया। कार्यक्रम की सफलता के लिए शिवमंदिर समिति के सभी सदस्यों ने सहयोग किया। कार्यक्रम का समापन महाप्रसाद के साथ किया गया। इस समय अनाथ आश्रम के बच्चों को वस्त्र और सुंदर कांड गायन से मिली राशि में से 26 हजार रुपए दान दिए।

Tags: