दुर्ग : यूपीएससी में 31वां रैंक हासिल करने वाली सुश्री सिमी करण फेसबुक पर होंगी लाइव
दुर्ग : यूपीएससी में 31वां रैंक हासिल करने वाली सुश्री सिमी करण फेसबुक पर होंगी लाइव
डिजिटल डेस्क, दुर्ग। 09 अगस्त 2020 देश की प्रतिष्ठित संघ लोक सेवा परीक्षा में 31 वां रैंक हासिल कर भिलाई की सुश्री सिमी करण ने इतिहास रचा है और हमारे दुर्ग जिले का गौरव बढ़ाया है। उनकी सफलता से सिविल सेवा की तैयारी कर रहे सैकड़ों प्रतिभागियों का हौसला बढ़ा है। इस परीक्षा में सफल होने के लिए वे मार्गदर्शन हेतु दुर्ग जिले के फेसबुक पेज पर सोमवार शाम 5 बजे लाइव रहेंगी। दुर्ग जिले के प्रतिभागी एवं युवा इस दौरान अपनी जिज्ञासाओं का समाधान सुश्री सिमी से प्राप्त कर सकते हैं। सुश्री सिमी संघीय सिविल सेवा के अतिरिक्त इस तरह की अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के विषय में भी युवाओं को संदेश देंगी। https://www.facebook.com/DurgDist/, इस लिंक पर क्लिक कर उनसे शाम 5 बजे जुड़ सकते हैं और अपनी जिज्ञासाओं का समाधान कर सकते हैं। उल्लेखनीय है कि सिमी ने अपनी आरंभिक पढ़ाई डीपीएस से की। इसके बाद उन्होंने आईआईटी मुम्बई से स्नातक किया।