भाजपा की ओर से एकनाथ खडसे को मिल सकती है राज्यसभा की उम्मीदवारी

भाजपा की ओर से एकनाथ खडसे को मिल सकती है राज्यसभा की उम्मीदवारी

Tejinder Singh
Update: 2020-03-08 10:46 GMT
भाजपा की ओर से एकनाथ खडसे को मिल सकती है राज्यसभा की उम्मीदवारी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। महाराष्ट्र से राज्यसभा के लिए भाजपा की ओर से एकनाथ खडसे को उम्मीदवारी दी जा सकती है। शनिवार को इस संदर्भ विधानसभा में विपक्षी नेता देवेन्द्र फडणवीस और प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटील ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्‌डा और केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। सूत्रों के मुताबिक उदयनराजे भोसले और केन्द्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले की उम्मीदवारी तय माने जाने के बाद पार्टी खडसे को भी राज्यसभा भेजने पर विचार कर रही है।

भोसरी जमीन घोटाला मामले में मंत्रीपद का इस्तीफा देने के बाद एकनाथ खडसे पार्टी से नाराज चल रहे है। विधानसभा चुनाव में भी उन्हे दरकिनार करने के बाद नाराज खड़से ने कई मौकों पर पूर्व मुख्यमंत्री फडणवीस पर गंभीर आरोप लगाए। लिहाजा प्रदेश भाजपा नेताओं के सामने पेच निर्माण हो गया है। जानकारी के अनुसार प्रदेश के नेता यह चाहते है कि प्रदेश में पार्टी के सामने कोई संकट खड़ा न हो इसलिए खडसे को राज्यसभा भेजकर उनका पुनर्वसन किया जाए।

पिछले हफ्ते पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा के बेटे के शादी के रिसेप्शन के लिए प्रदेश के भाजपा नेता यहां पहुंचे थे। जानकारी के अनुसार उस दौरान उन्होंने इन उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा की थी। उसके बाद एकनाथ खड़से दो दिन पूर्व दिल्ली आकर यहां पार्टी के बड़े नेताओं से भी मिले थे। बहरहाल, राज्यसभा सदस्य चुनने के लिए 37 विधायकों के समर्थन की आवश्यकता है। भाजपा के पास 105 विधायक है और उसे 6-7 विधायकों का समर्थन भी प्राप्त है। इस हिसाब से भाजपा का तीसरा उम्मीदवार भी राज्यसभा पहुंच सकता है। बता दें कि राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 13 मार्च है और 26 मार्च को चुनाव होगा।  
 

Tags:    

Similar News