यहां खूंखार बाघिन को खोजने के लिए लगाई हाथी की ड्यूटी

यहां खूंखार बाघिन को खोजने के लिए लगाई हाथी की ड्यूटी

Bhaskar Hindi
Update: 2017-10-01 12:04 GMT
यहां खूंखार बाघिन को खोजने के लिए लगाई हाथी की ड्यूटी

डिजिटल डेस्क, आष्टी। पूरे इलाके में जिस खूंखार बाघिन की दहशत है, उसकी खोज करने के लिए वन विभाग ने एक हाथी की ड्यूटी लगाई है। जिसकी मदद से विभाग की रेस्क्यू टीम बाघिन तक पहुंचेगी। इसी बात के मद्देनजर शुक्रवार को दोपहर 12 बजे टीम हाथ के साथ बाघिन को ढूंढने निकल पड़ी।

इसके पहले वडाला के हरले नामक किसान पर बाघिन ने हमला किया था। जिसमें किसान की मौत हो गई थी। घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। तो वहीं धाड़ी के एक खेत परिसर में सुरेंद्र पोटोडे नामक किसान पर बाघिन ने हमला किया था। उसी दिन चराई के लिए जंगल में गए मवेशियों के झुंड पर भी बाघिन ने हमला किया। 

इलाके में बाघिन की दहशत

बाघिन के हमलों से गांववालों में खासा आक्रोश हैं। हालांकि वन विभाग गांववालों से कई बार सहियोग की अपील कर चुका है। लेकिन मजदूर खेती काम पर जाने से भी कतरा रहे हैं। उन्हें डर है कि बाघिन कभी भी हमला कर सकती है। साहूर, धाडी, बोरगांव, टुमनी, झाडग़ांव, पोरगव्हाण, पंचाला, रेनाडा, पिलापुर, छोटी आर्वी, जैतापुर, वडाला, सत्तारपुर, वर्धपुर इन गांवों के किसान खेतों में नहीं जा पा रहे हैं। जिससे जंगली जानवर फसलों को नष्ट कर रहे हैं।

Similar News