असम: बाढ़ से बिगड़े हालात, 11 जिलें बुरी तरह प्रभावित, जीवन अस्त-व्यस्त

असम: बाढ़ से बिगड़े हालात, 11 जिलें बुरी तरह प्रभावित, जीवन अस्त-व्यस्त

Bhaskar Hindi
Update: 2020-05-29 03:22 GMT
असम: बाढ़ से बिगड़े हालात, 11 जिलें बुरी तरह प्रभावित, जीवन अस्त-व्यस्त

डिजिटल डेस्क, दिसपुर। देश में मानसून एक जून से दस्तक देने वाला है। लेकिन इससे पहले ही असम बाढ़ और बारिश से परेशान है। असम में ब्रह्मपुत्र और इसकी सहायक नदियां उफान पर हैं। लाखों लोगों को बाढ़ से बचने के लिए अपना घर छोड़ना पड़ा है। राज्य में 11 जिलों के 321 गांव बाढ़ की चपेट में आ गए है। 

असम के सोनितपुर जिले की भराली नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। वहीं कोपिली और अमरांग नदियों में भयंकर बाढ़ आने के कारण जिला कार्बी आंगलोंग के निवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों के घरों में पानी घुस गया जबकि सामान्य जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। लोग बांस से बनी नावों के जरिए गांव के बाहर जा रहे हैं। 

                                

राज्य के स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी के अनुसार 33 जिलों में से 11 जिले बाढ़ की चपेट में हैं। जिनमें धेमाजी, लखीमपुर, नगांव, बारपेटा, होजई, दरंग, नवबाड़ी, डिब्रूगढ़, गोलपारा, पश्चिम कार्बी आंगलोंग और तिनसुकिया शामिल हैं। 

                                  

 

बता दें असम में बाढ़ के कारण करीब 2, 578 हेक्टेयर फसलों को नुकसान पहुंच है। सरकार 57 राहत शिविर और वितरण केंद्र चला रही है। बाढ़ से सबसे ज्यादा नुकसान गोलापार में हुआ है। जहां चार लोगों की डूबने से मौत होने की खबर भी सामने आई है। बाढ़ के बिगढ़ते हालात को देखते हुए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम राहत और बचाव कार्य में जुट गई है। 


 

Tags:    

Similar News