कर्ज से परेशान किसान ने कीटनाशक पी कर की आत्महत्या

कर्ज से परेशान किसान ने कीटनाशक पी कर की आत्महत्या

Tejinder Singh
Update: 2018-05-02 11:23 GMT
कर्ज से परेशान किसान ने कीटनाशक पी कर की आत्महत्या

डिजिटल डेस्क, इगतपुरी। तहसील के  उभाड़े निवासी किसान लुखाजी नामदेव भोर ने कर्ज से परेशान होकर कीटनाशक पी लिया।आत्महत्या करने वाले किसान की उम्र 42 साल बताई जा रही है। सुत्रों के मुताबिक लुखाजी फसल का योग्य दाम नहीं मिलने से परेशान थें। लुखाजी ने निजी साहूकार और बैंको के माध्यम से खेती के लिए कर्ज उठाया था। लेकिन फसल का समर्थन मूल्य नहीं मिलने से किश्त चुकाने में असमर्थ थें। इससे निराश होकर लुखाजी ने शाम चार बजे के आसपास खेत में किटनाशक गटक लिया। जानकारी मिलने के बाद लोग लुखाजी को तत्काल इलाज के लिए घोटी स्थित अस्पताल ले गए। लेकिन इससे पहले ही लुखाजी ने दम तोड़ दिया था।  

रेन फॉरेस्ट हाटेल के स्विमिंग टैंक में बच्चे की मौत 
बलायदुरी इलाके में रेन फॉरेस्ट होटेल के स्विमिंग टैंक में डूबकर बच्चे की मौत हो गई। बच्चे का नाम आदित्य प्रशांत जैन बताया जा रहा है। उसकी उम्र महज 12 साल थी। घटना मंगलवार को सामने आई। इगतपुरी पुलिस थाने में अकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया गया है। रेन फॉरेस्ट हाटेल में मुंबई के बोरीवली स्थित इंद्रप्रस्थ सोसायटी निवासी प्रशांत थानमल जैन अपने परिवार सहित कुछ दिनो के लिए रेनफॉरेस्ट रिर्सोर्ट आए थें। इस बीच मंगलवार दोपहर दो बजे जैन परिवार तैरने के लिए होटल के स्विमिंग टैंक में उतरा।  इस दौरान आदित्य पानी में डूब गया। तलाश करने के बाद आदित्य का शव तालाब की तलहटी में मिला। जिसे तत्काल ग्रामीण अस्पताल लागा गया। जहां डॉक्टर कराड ने आदित्य को मृत घोषित किया। इगतपुरी पुलिस थाने में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

 

Similar News