महिला हॉकी खिलाड़ी हुई गायब, मचा हड़कम्प

महिला हॉकी खिलाड़ी हुई गायब, मचा हड़कम्प

Bhaskar Hindi
Update: 2021-03-03 08:41 GMT
महिला हॉकी खिलाड़ी हुई गायब, मचा हड़कम्प

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होने गई थी दमोह, बंद आ रहा मोबाइल 
डिजिटल डेस्क जबलपुर ।
दमोह में चल रही राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में शामिल होने जबलपुर से गई महिला खिलाड़ी के अचानक गायब होने से हड़कम्प मच गया। खिलाड़ी के गायब होने की जानकारी लगने पर साथी खिलाडिय़ों ने दमोह कोतवाली थाने में सूचना दी। पुलिस ने खिलाड़ी की गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। उधर इस घटना की सूचना जबलपुर पुलिस को भी भेजी गयी है। यहाँ भी उसकी तलाश की जा रही है।   दमोह पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दमोह में 28 फरवरी से 6 मार्च तक आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जबलपुर से 16 सदस्यीय टीम 27 फरवरी को दमोह रवाना हुई थी। वहाँ पर टीम को जेपीबी स्कूल में रुकवाया गया था। सोमवार की रात साढ़े 7 बजे टीम के खिलाड़ी खाना खाने के लिए बाहर जाने के लिए निकले लेकिन एक खिलाड़ी खुशबू रजक उम्र 21 वर्ष ने बाहर जाने से इनकार कर दिया। जिसके बाद बाकी खिलाड़ी खाना खाने के लिए चले गये। रात दस बजे के करीब सभी वापस लौटे तो खुशबू कमरे में नहीं थी। महिला खिलाडिय़ों ने तत्काल इस बात की जानकारी टीम मैनेजर व सचिव को दी। उसके बाद सभी ने मिलकर उसकी तलाश शुरू की और सुराग नहीं मिलने पर थाने पहुँचकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। उधर दमोह पुलिस का कहना है कि लापता हुई महिला खिलाड़ी का मोबाइल बंद आ रहा है। उसकी पतासाजी के लिए मोबाइल की सीडीआर निकालकर उसकी पतासाजी के प्रयास किए जा रहे हैं।
 

Tags:    

Similar News