संघ से बढ़ा फिल्मी कलाकारों का प्रेम, एक्टर पुनीत इस्सर की भागवत से मुलाकात

संघ से बढ़ा फिल्मी कलाकारों का प्रेम, एक्टर पुनीत इस्सर की भागवत से मुलाकात

Tejinder Singh
Update: 2019-11-14 15:48 GMT
संघ से बढ़ा फिल्मी कलाकारों का प्रेम, एक्टर पुनीत इस्सर की भागवत से मुलाकात

डिजिटल डेस्क, नागपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से फिल्मी कलाकारों का प्रेम बढ़ता नजर आ रहा है। आए दिन फिल्म कलाकार संघ मुख्यालय पहुंच रहे हैं। इस कड़ी में अभिनेता व दिग्दर्शक पुनीत इस्सर ने भी संघ मुख्यालय में पहुंचकर सरसंघचालक डॉ.मोहन भागवत से मुलाकात की है। तीन दशक पहले दूरदर्शन पर लोकप्रिय धारावाहिक महाभारत में दुर्योधन की भूमिका निभाकर चर्चित हुए इस्सर लेखक भी हैं। कई फिल्मों में उनका अलग अलग लीक पर रोल देखा गया है। फिल्म कुली में खलनायक की भूमिका में रहे है। उस फिल्म में शूटिंग के समय इस्सर के साथ फाइटिंग के दृश्य में भी सदी के महानायक अमिताभ बच्चन घायल हुए थे। तब बच्चन के स्वास्थ्य की कामना के साथ देश भर में उनके फालोअर्स ने पूजा अर्चना की थी। फिलहाल इस्सर महाभारत द इपिक टेल महानाट्य के मंचन की तैयारी कर रहे है। इस महानाट्य का लेखन इस्सर ने ही किया है।

24 नवंबर को नागपुर के मानकापुर इनडोर स्टेडियम में महानाट्य का मंचन होगा। माना जा रहा है कि इस्सर सरसंघचालक को महानाट्य देखने के लिए आमंत्रित करने संघ मुख्यालय पहुंचे थे। इससे पहले ताशकंद फाइल्स के दिग्दर्शक विवेक अग्निहोत्री, अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती, सनी देओल भी संघ मुख्यालय पहुंचे थे। एक साल पहले संघ के रेशमबाग स्थित हेडगेवार स्मृति भवन मेें 40 कलाकारों का विशेष कला प्रदर्शन हुआ था। अनु मलिक, सुरेश वाडकर सहित अन्य कई फिल्मी गायक, संगीतकार व कलाकार उस कार्यक्रम में शामिल हुए थे। वह कार्यक्रम केवल संघ पदाधिकारियों के लिए रखा गया था। 

Tags:    

Similar News