सास से रेप करने के आरोप में दामाद पर एफआईआर, आरोपी फरार

ठाणे सास से रेप करने के आरोप में दामाद पर एफआईआर, आरोपी फरार

Tejinder Singh
Update: 2021-12-05 13:34 GMT
सास से रेप करने के आरोप में दामाद पर एफआईआर, आरोपी फरार

डिजिटल डेस्क, मुंबई। ठाणे जिले के उल्हासनगर इलाके में रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। 45 वर्षीय एक महिला ने दुष्कर्म के आरोप में अपने 27 वर्षीय दामाद के खिलाफ हिललाइन पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई है। शिकायत दर्ज होने के बाद आरोपी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। हिललाइन पुलिस स्टेशन की सीमा में रहने वाली महिला ने पुलिस को बताया है कि आरोपी और उसकी बेटी की शादी 2018 में हुई थी। आरोपी भी उल्हासनगर इलाके में ही रहता था। लेकिन उसकी नीयत पहले से ही खराब थी और उसने मौका मिलते ही महिला के साथ दुष्कर्म किया। वहीं पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपी महिला से एकतरफा प्यार करता था। उम्र में अंतर और बच्चे होने के चलते वह महिला के सामने शादी का प्रस्ताव नहीं रख पाया लेकिन महिला के करीब रहने के लिए उसने महिला की बेटी से शादी का प्रस्ताव रखा। आरोपी के इरादों से अनजान परिवार ने शादी का प्रस्ताव स्वीकार कर लिया। महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 376 और 506 के तहत एफआईआर दर्ज की है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले में आरोपी फरार है। उसकी तलाश की जा रही है।

Tags:    

Similar News