सुबह से छाया रहता है कोहरा, गुरुवार को इस सीजन का सबसे कम रहा तापमान

ठंड का सितम जारी सुबह से छाया रहता है कोहरा, गुरुवार को इस सीजन का सबसे कम रहा तापमान

Safal Upadhyay
Update: 2023-01-06 12:53 GMT
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!

डिजिटल डेस्क,कटनी। जिले में ठंड का सितम पांचवें दिन भी जारी रहा है। गुरुवार को दिन के तापमान में मामूली वृद्धि दर्ज की गई लेकिन रात का तापमान 3 डिग्री सेल्सियस लुढक़ कर 6.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। कृषि विज्ञान केन्द्र पिपरौंध के आटोमेटिक वेदर स्टेशन में गुरुवार को दिन का तापमान 20.1 डिसे दर्ज किया गया। एक दिन पहले दिन का पारा 18.8 डिसे रिकार्ड किया गया था।

आगामी समय में रात के तापमान में और कमी आने संभावना मौसम विभाग ने जताई है। कड़ाके की ठंड का जनजीवन पर व्यापक असर देखने मिला है। बाजारों दोपहर बाद ही चहल-पहल नजर आती है। हालांकि पिछले साल भी इन दिनों ठंड के ऐसे ही हाल थे। कड़ाके ठंड एवं कोहरे के कारण बिहार, उत्तरप्रदेश एवं दिल्ली की ओर से आने वाली टे्रनें घंटों विलम्ब से चल रही हैं। उत्तर-पूर्व की हवाओं के कारण हाड़ कंपा देने वाली ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को हवा की गति 8 किलोमीटर प्रतिघंटा थी। वहीं सुबह के समय वातावरण में नमी 85 प्रतिशत एवं दोपहर में 58 प्रतिशत थी। नगर निगम ने किए 39 स्थानों में अलाव के दावे नगर निगम ने शहर में 39 स्थानों में अलाव लगाने के दावे किए हैं। नगर निगम ने जिन स्थानों की सूची जारी की है, उनमें आधे से ज्यादा स्थानों में अलाव दिखाई नहीं देते हैं। अलाव के नाम पर हो रही कागजी खानापूर्ति ने संबंधित विभाग की संवेदनशीलता पर प्रश्नचिन्ह लगा दिया है। अलाव के लिए ननि अध्यक्ष ने निगमायुक्त को लिखा पत्र।

नगर निगम ने शहर में 39 स्थानों में अलाव लगाने के दावे किए हैं। इन दावों पर नगर निगम अध्यक्ष ने ही सवाल खड़े कर दिए। नगरनिगम अध्यक्ष मनीष पाठक ने निगमायुक्त को पत्र लिखकर अलाव लगाने का अनुरोध किया है। पत्र में कहा गया है कि शहर के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों के साथ ही बस स्टैंड स्थित रैन बसेरा में निराश्रित गरीब व्यक्तियों का आश्रय होता है जहां अलाव की उचित व्यवस्था नहीं की गई है। खासकर बस स्टैंड,रेल्वे स्टेशन में पहुंचने वाले यात्रियों को भी ठंड से रात भर जूझना पड़ रहा है। उन्होने कहा कि निराश्रित आम-जन को रात्री विश्राम एवं ठंड से बचाव हेतु रैन बसेरा आदि स्थलों पर अलाव की व्यवस्था किया जाना नितांत आवश्यक है। श्री पाठक ने कंपकंपा देने वाली ठंड से बचाव  एवं शहर के गरीब, निराश्रित व्यक्तियों को रैन बसेरा तक पहुचाने के साथ ही शहर के विभिन्न स्थानों में अलाव की उचित व्यवस्था कराये जाने हेतु आयुक्त नगर निगम से अनुरोध किया है।

 

Tags:    

Similar News