दुर्ग : कोविड नियंत्रण कक्ष स्थापित

दुर्ग : कोविड नियंत्रण कक्ष स्थापित

Aditya Upadhyaya
Update: 2020-07-23 12:58 GMT
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!

डिजिटल डेस्क, दुर्ग। 22 जुलाई 2020 कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव हेतु जिले में राहत बचाव एवं नियंत्रण व सूचना के आदान-प्रदान हेतु कोविड नियंत्रण कक्ष जिला कार्यालय में स्थापित किया गया है। नियंत्रण कक्ष का दूरभाष क्रमांक 0788-2323492 है। नियंत्रण कक्ष के संचालन हेतु अधिकारी/कर्मचारी की ड्यूटी लगाई गई है। इनमें डिप्टी कलेक्टर डाॅ. रवीदास ठाकुर, मोबाईल नं. 073895-77569 एवं सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख श्री आभाष सिंह, मोबाईल नं. 096300-59049 को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही उपसंचालक मत्स्य उद्योग श्री गिरीश प्रसाद मोबाईल नं. 090747-44331, देवेन्द्र सिंह सार्वा, सहायक ग्रेड-3, मोबाईल नं. 094066-09097 एवं गयाराम चन्द्राकर, भृत्य की ड्यूटी लगाई है। ये प्रातः 09ः00 बजे से दोपहर 1ः30 बजे तक कंट्रोल रुम में अपनी सेवाएं देंगे। इसी तरह दोपहर 1ः30 बजे से शाम 06ः00 बजे तक उपअभियंता श्री व्ही.पी मिश्रा, सहायक ग्रेड-3 मेघराज चन्द्राकर एवं श्री अशोक कुमार दीक्षित सेवा में मौजूद रहेंगे। इसके लिए प्रभारी अधिकारी सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख श्री सचिन गुप्ता मोबाईल नं. 094225-24673 होंगे। क्रमांक 970

Similar News