तबेले में बंधी बकरी बनी तेंदुए का निवाला

दहशत तबेले में बंधी बकरी बनी तेंदुए का निवाला

Tejinder Singh
Update: 2022-01-16 14:10 GMT
तबेले में बंधी बकरी बनी तेंदुए का निवाला

डिजिटल डेस्क, वरूड़। तहसील के हातुर्णा ग्राम के एक किसान के तबेले में शुक्रवार की देर रात तेंदुए ने घुसकर बकरी का शिकार कर लिया। घटना से पशुपालक किसानों में दहशत व्याप्त है। 10 दिन पूर्व भी इसी परिसर में तेंदुए ने दो श्वानों का शिकार किया था। जानकारी के मुताबिक दीपक ढेवले का गांव में घर है और घर से सटकर उसका मवेशियों का तबेला है। इस तबेले में दिलीप ने बकरी और भेड़ बांध रखी थी। शुक्रवार की देर रात क्षेत्र में संचार कर रहे तेंदुए ने तबेले में घुसकर एक बकरी का शिकार कर लिया। शनिवार को सुबह दिलीप ढेवले तबेले में भेड़-बकरियों को चारा देने गए तब उन्हें घटनास्थल पर तेंदुए के पंजे के निशान मिलने से घटना की जानकारी हुई। घटना की जानकारी उसने तत्काल सरपंच शिवाजी ठाकरे को दी। सरपंच के माध्यम से वन विभाग को सूचित किया गया। उल्लेखनीय है कि 10 दिन पूर्व ही सरपंच शिवाजी ठाकरे के खेत के दो श्वानों का तेंदुए ने शिकार किया था। अब गांव में ही तेंदुए का संचार शुरू रहने की बात बकरी का शिकार करने से प्रकाश में आने के कारण किसान व पशुपालकों में दहशत निर्माण हो गई है। वन विभाग द्वारा इस तेंदुए का बंदोबस्त करने की मांग हातुर्णा ग्रामवासियों ने की है। शनिवार को जानकारी मिलने के बाद वन विभाग का दल भी घटनास्थल आ पहंुचा। उन्होंने नागरिकों को सतर्क रहने की चेतावनी दी है। 

Tags:    

Similar News