मनरेगा मजदूरों काे काम देने में गोंदिया पूरे राज्य में अव्वल

उपलब्धि मनरेगा मजदूरों काे काम देने में गोंदिया पूरे राज्य में अव्वल

Tejinder Singh
Update: 2022-11-15 14:39 GMT
मनरेगा मजदूरों काे काम देने में गोंदिया पूरे राज्य में अव्वल

डिजिटल डेस्क, गोंदिया. महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी(मनरेगा) योजना के तहत मजदूरों के हाथों को काम देने में गोंदिया जिला राज्य में अव्वल रहा है। जानकारी के अनुसार चालू वित्तीय वर्ष में अक्टूबर माह तक जिले में 52 लाख 96 हजार मनुष्य दिवस की निर्मिती का काम दिया गया। यहां बता दें कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना ग्रामीण मजदूरों के लिए किसी आधार से कम नहीं हैं। इस योजना का मुख्य उद्देश्य है कि गांव के मजदूरों को गांव में ही वर्षभर काम मिले। इसके तहत शासन ने चालू वित्तीय वर्ष में गोंदिया जिले को 50 लाख 60 हजार मनुष्य दिवस काम का लक्ष्य दिया है। जिसे मार्च 2023 तक पूरा करना है। लेकिन गोंदिया जिला प्रशासन नेे नियोजन तथा कार्यकुशलता से इस टार्गेट को छह माह में ही पूरा कर दिया गया है। बताया गया है कि अक्टूबर माह तक जिले के 1 लाख 35 हजार 905 मजदूरों के हाथों को काम उपलब्ध किया गया है। जिसकी मनुष्य निर्मिती 52 लाख 96 हजार दिवस होते है। जो राज्य में काम देने में गोंदिया अव्वल रहा है। इसके लिए जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अनिल पाटील, जिला कार्यक्रम समन्वयक दिनेश हरिणखेड़े व कार्यक्रम प्रबंधक महेंद्र साखर का अथक प्रयास रहे है। 

177 करोड़ 80 लाख हुए खर्च 

1 अप्रैल 2022 से 31 मार्च 2023 तक 50 लाख 6 हजार मनुष्य निर्मिती का लक्ष्य दिया गया था। लेकिन 6 माह में ही इस लक्ष्य को पूरा किया गया है। इस वर्ष में मनरेगा के कुशल व अकुशल कामों पर 177 करोड़ 80 लाख 72 हजार रुपए खर्च किए गए हैं। जिसमें से 110 करोड़ 49 लाख रुपए मजदूरों के मजदूरी पर खर्च किए गए है। 

Tags:    

Similar News