पुरस्कार हेतु मार्गदर्शी निर्देश जारी

पुरस्कार हेतु मार्गदर्शी निर्देश जारी

Aditya Upadhyaya
Update: 2020-10-16 10:06 GMT
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!

डिजिटल डेस्क, विदिशा। सबमिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन (आत्मा) अंतर्गत मूल्यांकन वर्ष 2019-20 के लिए जिला, विकासखण्ड स्तरीय सर्वोत्तम कृषक एवं कृषक समूह पुरस्कार चयन प्रक्रिया के संबंध में नवीन मार्गदर्शी निर्देश जारी किए गए है। कलेक्टर डॉ पंकज जैन ने जारी नवीन मार्गदर्शी निर्देशो के अनुसार संबंधितों को कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है जिसमें किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग, पशु चिकित्सा सेवाएं, उद्यान, रेशम, मत्स्य, एमपीएसआरएलएम एवं जन अभियान परिषद के अधिकारियों को पत्र प्रेषित कर मार्गदर्शी निर्देशो के अनुसार पुरस्कार के लिए सर्वोत्तम कृषक एवं सर्वोत्तम कृषक समूह का चयन जिला एवं प्रत्येक विकासखण्ड के लिए एक-एक करने के निर्देश दिए है। पुरस्कार के लिए जारी मार्गदर्शी निर्देशो के अनुसार वर्ष 2019-20 के लिए प्रत्येक विकासखण्ड से कृषि, पशुपालन, उद्यानिकी, मत्स्य, रेशम विभाग अंतर्गत एक-एक विकासखण्ड स्तरीय सर्वोत्तम कृषक पुरस्कार इस प्रकार प्रत्येक विकासखण्ड में कुल पांच पुरस्कार प्रदाय किए जाएंगे। जिला स्तर पर कृषि, पशुपालन, उद्यानिकी, कृषि अभियांत्रिकी से दो-दो कृषक एवं मत्स्य रेशम पालन से एक-एक कृषक को जिला स्तरीय सर्वोत्तम कृषक पुरस्कार इस प्रकार कुल दस प्रदाय किए जाएंगें जिला स्तर पर सर्वोत्तम कृषक समूह के पांच पुरस्कार प्रदाय किए जाऐगे जिनमें कृषि उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्य, कृषि प्रसंस्करण, रेशम में से चयनित किए जाएंगे। कार्यक्रम आत्मा परियोजना के तहत उत्कृष्ट पुरस्कारों के लिए तिथिवार कार्यक्रम जारी किया गया है जिसके अनुसार पुरस्कार का व्यापक प्रचार-प्रसार विभिन्न संसाधनो के माध्यम से करने हेतु अंतिम तिथि 20 अक्टूबर नियत की गई है। दस नवम्बर तक एकल एवं समूह पुरस्कार की प्रविष्टियां आमंत्रित की गई है। बीस नवम्बर तक प्राप्त प्रविष्टियों का विभागों द्वारा अनुशंसा सहित कार्यालय परियोजना संचालक, आत्मा को उपलब्ध कराई जाएगी। पांच दिसम्बर 2020 तक सर्वोत्तम कृषक, कृषक समूह का चयन पुरस्कार हेतु किया जाएगा। दस दिसम्बर तक सर्वोत्तम कृषक पुरस्कार हेतु प्रविष्टियां राज्य स्तर पर पहुंचाना होगी। 26 जनवरी 2021 को पुरस्कार वितरित किए जाएंगे। कृषकों के चयन हेतु न्यूनतम अंक सीमा पचास एवं कृषक समूह के लिए न्यूनतम अंक सीमा 25 नियत की गई है।

Similar News