गोंदिया में झमाझम बारिश, भंडारा में दिन-भर धूप के बाद शाम को में डटे मेघ

मौसम गोंदिया में झमाझम बारिश, भंडारा में दिन-भर धूप के बाद शाम को में डटे मेघ

Tejinder Singh
Update: 2022-06-16 13:27 GMT
गोंदिया में झमाझम बारिश, भंडारा में दिन-भर धूप के बाद शाम को में डटे मेघ

डिजिटल डेस्क, गोंदिया/भंडारा. बुधवार को गोंदिया जिले में सुबह से ही मौसम बदरीला बना हुआ था। शाम 6 बजे के बाद तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश की शुरुआत हुई। लेकिन यह बारिश जिले के आधे स्थानों पर ही हुई और शेष क्षेत्रों में ठंडी हवा चल रही थी। जिससे मौसम खुशनुमा बन गया और नागरिकों को भीषण गर्मी से छुटकारा मिल गया। लेकिन जिले को अभी भी दमदार बारिश का इंतजार है।  बता दें कि बुधवार 15 जून को सुबह से ही मौसम में बदलाव दिखाई दिया। दोपहर 1 बजे तक बना रहा। उसके बाद डेढ़ से दो घंटों तक हल्की धूप खिली। जिससे उमस का सामना नागरिकों को करना पड़ा। जिले का अधिकतम तापमान 35 डिसे तक दर्ज किया गया। शाम 6 बजे के बाद जिले के अधिकांश स्थानों पर तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश ने दस्तक दी। वहीं जिले के शेष हिस्से में ठंडी हवाएं चलने से गर्मी से राहत मिली। संवाददाताओं से प्राप्त जानकारी के अनुसार देवरी, तिरोड़ा, सड़क अर्जुनी, रावणवाड़ी, गोरेगांव के कुछ हिस्सों में हल्की तो कहीं झमाझम बारिश हुई। गोंदिया शहर में समाचार लिखे जाने तक बारिश तो नहीं हुई, लेकिन ठंडी हवाओं के साथ बदरीला मौसम बना हुआ  था। जिलेवासियों को दमदार बारिश का इंतजार है, क्योंकि बारिश हुई तो जिले के किसान धान की नर्सरी के बुआई के काम की शुरुआत करेंगे। यदि इसी तरह माहौल रहा तो, बुआई में देरी होगी। जो किसानों के लिए नुकसानदेह साबित हो सकती है। 

दिनभर उमस और गर्मी ने किया परेशान 

उधर भंडारा जिले में दिन भर गर्मी व उमस बनी रही। लेकिन शाम को बादलों ने डेरा डाल दिया। इस दौरान ठंडी हवाएं भी चलने लगी। कई देर तक ऐसे ही माहौल बना रहा। हालाकि कहीं भी बारिश नहीं हुई। जून का दूसरा सप्ताह बीत जाने के बावजूद जिले में पर्याप्त बारिश न होने के कृषि से जुड़े कार्य प्रभावित हुए हंै। जिले में मानसून की मूसलधार बारिश का आगमन अब तक नहीं हुआ। जून माह के दूसरे सप्ताह में गर्मी व उमस बनी हुई है। इस कारण नागरिकों को गर्मी से राहत के लिए कूलर, पंखे, एसी का सहारा लेना पड़ रहा है। उधर बारिश के अभाव में किसानों को भी परेशान होना पड़ रहा है। किसानों को बुआई के लिए पर्याप्त बारिश की आवश्यकता होती है। लेकिन अब तक बारिश नहीं हो पायी है। 
 

 

Tags:    

Similar News