हिमाद्री सिंह भाजपा में शामिल हुई, शहडोल से हो सकती हैं भाजपा उम्मीदवार

हिमाद्री सिंह भाजपा में शामिल हुई, शहडोल से हो सकती हैं भाजपा उम्मीदवार

Bhaskar Hindi
Update: 2019-03-20 11:44 GMT
हिमाद्री सिंह भाजपा में शामिल हुई, शहडोल से हो सकती हैं भाजपा उम्मीदवार

डिजिटल डेस्क, भोपाल। लोकसभा चुनाव के नजदीक आते ही कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस का बड़ा चेहरा मानी जाने वाली हिमाद्री सिंह ने आज भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह की उपस्थिति में पार्टी ज्वाईन की। माना जा रहा है कि बीजेपी उन्हें ज्ञान सिंह की जगह शहडोल से अपना उम्मीदवार घोषित कर सकती है। अदिवासी राजपरिवार से ताल्लुक रखने वाली हिमाद्री के पिता दलबीर सिंह 1984 की कांग्रेस सरकार में राज्यमंत्री रह चुके हैं, जबकि उनके पति नरेंद्र मरावी को शिवराज सरकार ने अनुसूचित जनजाति आयोग का अध्यक्ष बनाया है। गौरतलब है कि हिमाद्री इससे पहले नवंबर 2016 में हुए उपचुनाव में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ी थी, लेकिन भाजपा सांसद ज्ञान सिंह से चुनाव हार गईं थी। 

कांग्रेस का साथ छोड़ बीजेपी में शामिल हुई हिमाद्री सिंह की माताजी राजेश नंदिनी सिंह और पिताजी दलबीर सिंह बड़े कांग्रेसी नेता माने जाते हैं, जबकि उनके पति नरेंद्र मरावी भारतीय जनता पार्टी के आदिवासी नेता हैं। हिमाद्री के पिताजी दलवीर सिंह और मां राजेश नंदिनी सिंह दोनों शहडोल से कांग्रेस सांसद रह चुके हैं। उनके पिता 1984 केंद्र की कांग्रेस सरकार में राज्यमंत्री भी रह चुके हैं। दिलचस्प बात यह है कि हिमाद्री के पति नरेंद्र मरावी 2009 में हुए लोकसभा चुनाव में उनकी मां राजेश नंदिनी सिंह से हार चुके हैं। 2018 के विधानसभा चुनाव में भी उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। 

Similar News