गौ हत्या के संदेह पर हिन्दुवादी संगठनों ने किया प्रदर्शन, सड़क पर मिले थे मांस के टुकड़े 

गौ हत्या के संदेह पर हिन्दुवादी संगठनों ने किया प्रदर्शन, सड़क पर मिले थे मांस के टुकड़े 

Bhaskar Hindi
Update: 2019-05-25 08:23 GMT
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। हनुमानताल थाना क्षेत्र के सिंधी कैंप टेढ़ी नीम इलाके में शुक्रवार की दोपहर करीब 2 बजे सड़क किनारे मांस के टुकड़े मिलने के बाद हिन्दुवादी संगठन के कार्यकर्ता भड़क उठे, सभी ने गौ हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। देखते ही देखते तनाव का माहौल निर्मित हो गया, जिसके कारण कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। एएसपी राजेश त्रिपाठी के साथ कई वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके पर पहुँचकर लोगों को समझाइश दी और विवाद शांत कराया। पुलिस ने मांस के टुकड़े जब्त करने के बाद कुछ संदेहियों को हिरासत में ले लिया है। 

विश्व हिन्दू महासंघ और नारायणी सेना के कार्यकर्ता विकास कुमार खरे, बजरंग दल के सहसंयोजक अर्पित सिंह ठाकुर, अरविंद सोंधिया, अभय श्रीवास्तव, निखिल बेन, अश्वनी बिरहा समेत अन्य लोगों ने आरोप लगाया कि गौसेवक लक्की श्रीवास की गाय सुबह चरने निकली थी, लेकिन गाय के नहीं लौटने पर जब लक्की और उसके परिवार के लोग सिंधी कैंप पहुंचे तो वहां मांस के टुकड़े मिले, लक्की ने आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने उसकी गाय का वध किया है। हालांकि दूसरे पक्ष के लोगों का कहना था कि जिस मांस के टुकड़े को लेकर हंगामा मचाया जा रहा है वो जानवर कहीं से लेकर आ गए थे। घटना को लेकर क्षेत्र में फैले तनाव को देखते हुए फोर्स तैनात कर दिया गया है।

इनका कहना है
मांस के टुकड़े मिलने पर हिन्दुवादी संगठन के लोगों ने शिकायत की है, सैम्पल जब्त कर फॉरेंसिक जांच के लिए भिजवाते हुए जांच की जा रही है, क्षेत्र में पूरी तरह शांति है। 
आरके सोनी, टीआई हनुमानताल 

फैक्ट्री कर्मी की पत्नी ने लगाई फांसी
रांझी थाना क्षेत्र के व्हीएफजे सेक्टर-2 में रहने वाले फैक्ट्री कर्मी मधुमंगल विश्वास की पत्नी कृष्णा विश्वास 22 वर्षीय ने गमछे से फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली। गुरुवार की रात करीब 12 बजे हुई इस घटना के बाद मृतका को उसका पति व्हीएफजे अस्पताल लेकर पहुंचा, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार मधुमंगल और कृष्णा मूलत: आंध्रप्रदेश के रहने वाले हैं, जिनकी शादी 6 माह पूर्व हुई थी। शादी के बाद दोनों सरकारी क्वार्टर में रह रहे थे, लेकिन गुरुवार की रात करीब 12 बजे मधुमंगल वॉक करने के बाद घर पहुंचा, तो कृष्णा फंदे पर झूल रही थी। रांझी थाना प्रभारी मंजीत सिंह के अनुसार कृष्णा विश्वास के पास किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है, लेकिन नवविवाहिता होने के कारण उसके मायके वालों को सूचना दे दी गई है, जिनके आने पर पीएम कराया जाएगा और आगे की कार्रवाई होगी।

Tags:    

Similar News