पिछले चौबीस घंटे में जिले में हुई कुल 24 मि.मी. वर्षा खण्डवा में 21 मि.मी. व पुनासा में 3 मि.मी. हुई वर्षा

पिछले चौबीस घंटे में जिले में हुई कुल 24 मि.मी. वर्षा खण्डवा में 21 मि.मी. व पुनासा में 3 मि.मी. हुई वर्षा

Aditya Upadhyaya
Update: 2020-08-28 09:15 GMT
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!

डिजिटल डेस्क, खण्डवा। भू अभिलेख कार्यालय खण्डवा से प्राप्त जानकारी अनुसार विगत 24 घण्टो में जिले में कुल 24 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई। वर्षा मापक केन्द्र अनुसार खण्डवा में 21 मि.मी. व पुनासा में 3 मि.मी. वर्षा दर्ज की है। जबकि हरसूद, पंधाना व खालवा के वर्षा मापक यंत्र में कोई वर्षा दर्ज नहीं की गई। इस तरह जिले में गत चौबीस घंटों में 4.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। इस वर्ष 1 जून से अब तक खण्डवा में 1225 मि.मी., हरसूद में 612 मि.मी., पंधाना में 679 मि.मी., पुनासा में 712 व खालवा में 573 मि.मी. वर्षा दर्ज की जा चुकी है। उल्लेखनीय है कि गत वर्ष 1 जून से 28 अगस्त 2019 तक खण्डवा में 1286 मि.मी., हरसूद में 462 मि.मी., पंधाना में 689 मि.मी., पुनासा में 519 मि.मी., व खालवा में 729 मि.मी. वर्षा की जा चुकी थी। इस तरह जिले में गत वर्ष 28 अगस्त तक 737.1 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी थी। जबकि इस वर्ष अभी तक जिले में 760.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है।

Similar News