अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों में महिला एथलीटों के उम्दा प्रदर्शन से हार्दिक प्रसन्नता होती है

अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों में महिला एथलीटों के उम्दा प्रदर्शन से हार्दिक प्रसन्नता होती है

Aditya Upadhyaya
Update: 2021-03-09 09:13 GMT
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों में महिला एथलीटों के उम्दा प्रदर्शन से हार्दिक प्रसन्नता होती है - केंद्रीय खेल मंत्री श्री किरेन रिजिजू फिट इंडिया मूवमेंट ने एनवाईकेएस के सहयोग से सभी महिलाओं के लिए फिट इंडिया वॉकथॉन का आयोजन किया। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में फिट इंडिया मूवमेंट ने नेहरू युवा केंद्र संगठन (एनवाईकेएस) के सहयोग से दिल्ली स्थित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में सभी महिलाओं के लिए फिट इंडिया वॉकथॉन का आयोजन किया। 2 किलोमीटर के इस आयोजन को केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री श्री किरेन रिजिजू ने झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों में भारतीय महिलाओं के उम्दा प्रदर्शन को देखकर उन्हें हार्दिक प्रसन्नता होती है। उन्होंने कहा कि ओलंपिक और अन्य अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों में भारतीय महिलाएं बेहतरीन प्रदर्शन कर रही हैं। यद्यपि हम सभी को बराबर सुविधाएं और एक समान मंच उपलब्ध करा रहे हैं लेकिन जब हमारी महिला एथलीट उम्दा प्रदर्शन करती हैं तो मुझे बेहद प्रसन्नता होती है। उन्होंने कहा कि हमारा यह सपना है कि देश की बेटियां अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और अच्छा प्रदर्शन करें और देश का नाम रोशन करें। इस वॉकथॉन का नेतृत्व युवा मामले सचिव श्रीमती उषा शर्मा और फिट इंडिया मिशन की निदेशक श्रीमती एकता विश्नोई द्वारा किया गया। इसी तरह के वॉकथॉन संपूर्ण भारत के 1000 स्थानों पर आयोजित किये जा रहे हैं। दिल्ली में आयोजित इस कार्यक्रम में नेहरू युवा केंद्र संगठन के 500 स्वयं सेवकों ने हिस्सा लिया और संगठन ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125 वीं जयंती भी मनाई।

Similar News