जशपुरनगर : कलेक्टर ने पत्थलगांव विकासखंड के गौठान के लिए बनाए प्रभारी नोडल अधिकारियों की बैठक ली

जशपुरनगर : कलेक्टर ने पत्थलगांव विकासखंड के गौठान के लिए बनाए प्रभारी नोडल अधिकारियों की बैठक ली

Aditya Upadhyaya
Update: 2021-01-11 07:07 GMT
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!

डिजिटल डेस्क, जशपुरनगर। नोडल अधिकारियों को मिले दायित्वों का जिम्मेदारी पूर्वक निर्वहन करने एवं गौठानों में संचालित गतिविधियों पर निगरानी रखने की दी हिदायत कलेक्टर श्री महादेव कावरे ने विगत दिवस पत्थलगांव विकासखंड के वि़श्राम गृह में गौठानों में नियुक्त किए गए प्रभारी नोडल अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने सभी अधिकारियों को विभागीय योजना की विस्तृत जानकारी देते हुए गौठानों में स्वसहायता समूह की महिलाओं को विभिन्न आजीविका संवर्धन एवं हितग्राही मूलक कार्यो से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने समूह की महिलाओं की रूचि अनुसार उन्हें जैविक खाद, दोना-पत्तल, मशरूम उत्पादन, मुर्गी-बकरी पालन, गोबर से लकड़ी, सहित अन्य विभिन्न गतिविधिया संचालित कराने की बात कही। इस हेतु उन्होंने महिलाओं को प्रोत्साहित करने, प्रशिक्षण देने एवं आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने की हिदायत दी। जिससे महिलाएं गौठान में विभिन्न गतिविधियों का संचालन कर खुद आत्मनिर्भर बने। श्री कावरे ने सभी नोडल अधिकारियों को अपने-अपने गौठानों में गतिविधियों के संचालन पर विशेष निगरानी रखने एवं अपने दायित्वों का जिम्मेदारी पूर्वक निर्वहन करने की हिदायत दी। इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी पत्थलगांव श्री योगेन्द्र श्रीवास, जिला खाद्य अधिकारी श्री जी.एस.कंवर, तहसीलदार महेश शर्मा, पत्थलगांव विकासखंड के गौठानों के प्रभारी नोडल अधिकारी सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Similar News