खण्डवा: आज से दस्तक अभियान प्रारंभ होगा अभियान के दौरान जन्म से पांच वर्ष तक के बच्चों के घर देंगे दस्तक

खण्डवा: आज से दस्तक अभियान प्रारंभ होगा अभियान के दौरान जन्म से पांच वर्ष तक के बच्चों के घर देंगे दस्तक

Aditya Upadhyaya
Update: 2021-01-11 07:12 GMT
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!

डिजिटल डेस्क, खण्डवा। खण्डवा दस्तक अभियान जिले में 11 जनवरी से प्रारंभ किया जा रहा है। यह अभियान 11 जनवरी से 13 फरवरी 2021 तक जारी रहेगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. डी.एस. चौहान ने बताया कि इस अभियान में जन्म से पांच वर्ष तक के बच्चों वाले परिवारों के घर-घर आषा एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ता जाकर बच्चों के स्वास्थ्य की जानकारी लेगें, साथ ही परिवार को जागरूक करेंगे। अभियान के दौरान जन्म से पांच वर्ष तक के गंभीर कुपोषित बच्चों की सक्रिय रूप से पहचान की जायेगी तथा छ: माह से पांच वर्ष तक के बच्चों में गंभीर एनीमिया की सक्रिय स्क्रीनिंग व उपचार की व्यवस्था की जायेगी एवं नौ माह से पांच वर्ष के समस्त बच्चों का विटामिन ‘‘ए‘‘ का घोल पिलाया जायेगा। पांच वर्ष तक के बच्चों में बाल्यकालीन निमोनिया की त्वरित पहचान कर रेफरल करने तथा पांच वर्ष से कम उम्र के बच्चें में बाल्यकालीन दस्त रोग के नियंत्रण हेतु ओ.आर.एस. के उपयोग संबंधी जानकारी दी जायेगी। अभियान के दौरान स्वास्थ्य कार्यकर्ता गृहभेंट भी करेंगे तथा इस दौरान ओ.आर.एस. पैकेट वितरित करेंगे।

Similar News