लॉकडाउन: इंदौर की जनता कोरोना पर नहीं दे रही प्रशासन का साथ, अब चंदन नगर में पुलिस पर पथराव, 6 लोग गिरफ्तार

लॉकडाउन: इंदौर की जनता कोरोना पर नहीं दे रही प्रशासन का साथ, अब चंदन नगर में पुलिस पर पथराव, 6 लोग गिरफ्तार

Bhaskar Hindi
Update: 2020-04-08 06:42 GMT
लॉकडाउन: इंदौर की जनता कोरोना पर नहीं दे रही प्रशासन का साथ, अब चंदन नगर में पुलिस पर पथराव, 6 लोग गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, इंदौर। मध्यप्रदेश में नोवल कोरोनावायरस का संक्रमण लगातार बढ़ते ही जा रहा है। जिसके रोकने के लिए प्रशासन दिन-रात मेहनत कर रही है। लेकिन जनता ही महामारी को रोकने में काफी लापरवाही कर रही है। एक बार फिर इंदौर के चंदन नगर की गली नंबर 10 में कुछ असामाजिक तत्वों ने मंगलवार रात पुलिस पर पथराव कर दिया। पुलिसकर्मी सिर्फ झुंड बनाकर बैठे युवकों को घर जाने का कह रही थी। इस बात पर युवक भड़क गए और उन्होंने पुलिस पर हमला कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंची और 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

थाना चंदन नगर पुलिस के अनुसार रात में आरक्षण सुरेंद्र अहाने ड्यूटी के दौरान नगर सुरक्षा समिति के एक सदस्य के साथ क्षेत्र का भ्रमण कर रहे थे। तभी गली नंबर 10 में उन्हें लोग समूह में बैठ दिखाई दिए। जवान ने उनसे घर जाने को कहा। उन युवकों के पास एक वैन भी खड़ी थी। पहले तो युवकों ने बदतमीजी की और कहा कि हम सुबह सब्जी लेने जाएंगे। आरक्षण ने पूछा कि शहर में कफ्यू लगा है सब्जी लेने कैसे जाओगे। 

भोपाल: पुलिसकर्मियों पर हमला करने के आरोप में 5 लोग गिरफ्तार

इस बात पर युवक भड़क गए और जवान पर पत्थर फेंकने लगे। सूचना मिलते ही एडिशनल एसपी मनीष खत्री, सीएसपी पुनीत गहलोत, चंदन नगर और द्वारकापपरी थाने का बल मौके पर पहुंचा और घेराबंदी कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। बता दें इससे पहले इंदौर के रानीपुरा के टाटपट्टी बाखल इलाके में कोरोना वायरस के पीड़ितों का सर्वेक्षण करने गए सरकारी अमले कर लोगों ने हमला कर दिया था। इस मामले पर आरोपियों पर रासुका के तहत कार्रवाई की गई। 

Tags:    

Similar News