कानडे को राज्यपाल ने दिलाई शपथ 

महाराष्ट्र के नए लोकायुक्त कानडे को राज्यपाल ने दिलाई शपथ 

Tejinder Singh
Update: 2021-08-19 13:47 GMT
कानडे को राज्यपाल ने दिलाई शपथ 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बाम्बे हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति विद्यासागर कानडे प्रदेश के नए लोकायुक्त होंगे। पूर्व न्यामूर्ति एम एल तहलियानी का लोकायुक्त पद का कार्यकाल अगस्त 2020 में खत्म हो गया था। उसके लगभग एक साल बाद राज्य को नए लोकायुक्त मिले हैं। गुरुवार को राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी ने कानडे को लोकायुक्त पद की शपथ दिलाई। राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, उपमुख्यमंत्री अजित पवार, प्रदेश के राजशिष्टाचार व पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे, मुंबई मनपा की महापौर किशोरी पेडणेकर के अलावा प्रशासन, पुलिस और बाम्बे हाईकोर्ट के न्यायाधीश उपस्थित थे। 

कानडे का जन्म 22 जून 1955 को हुआ था। उन्होंने साल 1979 से बांबे हाईकोर्ट में वकालत की शुरुआत की थी। उन्हें 12 अक्टूबर 2001 को बाम्बे हाईकोर्ट में न्यायाधीश बनाया गया था। वे 2 दिसंबर से 9 दिसंबर 2015 और उसके बाद 15 जनवरी से 20 जनवरी 2016 के बीच बाम्बे हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायमूर्ति भी रहे। उन्होंने अपने कार्यकाल में 34 हजार प्रकरणों में फैसला सुनाया। उनके 1200 से अधिक आदेश का विधि रिपोर्ट में उल्लेख किया गया है। कनाडे को 11 मार्च 2018 से 15 सितंबर 2018 तक महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन के प्रशासक के रूप में भी नियुक्त किया गया था। 

Tags:    

Similar News