मणिपुर: राजधानी इंफाल में बम धमाका, 4 पुलिसकर्मी और 1 नागरिक घायल

मणिपुर: राजधानी इंफाल में बम धमाका, 4 पुलिसकर्मी और 1 नागरिक घायल

Bhaskar Hindi
Update: 2019-11-05 06:31 GMT

डिजिटल डेस्क, इम्फाल। मणिपुर की राजधानी इंफाल के थंगल बाजार में आज (मंगलवार) सुबह बम धमाका हुआ है। इस धमाके के लिए इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) का प्रयोग किया गया है। घटना में 1 नागरिक और 4 पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है। पुलिस सुरक्षा की दृष्टि से घटनास्थल के आस-पास का क्षेत्र खाली करा चुकी है। इसके अलावा पुलिस ने इस बम धमाके के पीछे छिपे हमलावरों की तलाश भी शुरू कर दी है।

 

 

 

 

Tags:    

Similar News