मनीष तिवारी ने बीजेपी पर दागा सवाल- सावरकर ही क्यों, गोडसे को भारतरत्न क्यों नहीं

मनीष तिवारी ने बीजेपी पर दागा सवाल- सावरकर ही क्यों, गोडसे को भारतरत्न क्यों नहीं

Tejinder Singh
Update: 2019-10-16 15:54 GMT
मनीष तिवारी ने बीजेपी पर दागा सवाल- सावरकर ही क्यों, गोडसे को भारतरत्न क्यों नहीं

डिजिटल डेस्क, नागपुर। विनायक दामोदर सावरकर को भारतरत्न सम्मान देने के बीजेपी के संकल्प पर कांग्रेस ने सवाल दागा है। कांग्रेस प्रवक्ता मनीष तिवारी ने भाजपा पर सवाल दागते हुए कहा है कि सावरकर ही क्यों नाथूराम गोडसे को भारतरत्न क्यों नहीं। बुधवार को कांग्रेस प्रवक्ता मनीष तिवारी ने कहा कि भाजपा लोगों को गुमराह कर रही है। महात्मा गांधी की हत्या के मामले में सावरकर संशयित आरोपी थे।  नाथूराम गोडसे दोषी थे। कपूर आयोग की  रिपोर्ट में भी सावरकर के षड़यंत्र का जिक्र है। 

आर्थिक व्यवस्था चलाते नहीं आती

कांग्रेस प्रवक्ता मनीष तिवारी ने कहा है कि भाजपा सरकार काे आर्थिक व्यवस्था चलाते नहीं आती है। इसलिए देश व महाराष्ट्र में लोग मंदी को लेकर परेशान है। बुधवार को पत्रकार वार्ता में तिवारी ने यह भी कहा कि फडणवीस के नेतृत्व में राज्य सरकार हर स्तर पर विफल रही है। पंजाब-महाराष्ट्र बैंक, आईएलएफएस में घोटाले के कारण लोगों की मेहनत की कमाई सुरक्षित नहीं है। सामान्य नागरिक भयभीत है। भाजपा सरकार को अर्थ व्यवस्था में बचत, खर्च,निवेश व रोजगार का सूत्र ही समझ नहीं आया। लिहाजा आर्थिक मामले में चुनौती का सामना करना पड़ रहा है।

कई सवाल दागे

कर्ज लेने का प्रमाण घटा है। ग्रामीण क्षेत्र में खर्च में कमी आयी है। आश्वासन के अनुरुप रोजगार नहीं मिल पाया है। किसान सबसे अधिक त्रस्त है। देश में धार्मिक तनाव फैलाने का प्रयास किया जा रहा है। सही वातावरण नहीं होने के कारण निवेश घटा है। मंदी के लिए केंद्र सरकार जिम्मेदार है। 2008 में मंदी व 20111 में यूरो के संकट में भी भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत थी। तब कच्चे तेल का भाव 2014 से 2019 की तुलना में दोगुना था। 5 वर्ष में कोई अंतरराष्ट्रीय संकट नहीं है। भावना बनने लगी है कि भारत में निवेश सुरक्षित नहीं है। आयकर, सीबीआई, इडी के कारण भय का वातावरण तैयार हुआ है। निवेश के लिए पोषक स्थिति नष्ट हो रही है। पत्रकार वार्ता में आशिष दुवा,  सुरेंद्रसिंह राजपूत, आशीष देशमुख, विशाल मुत्तेमवार उपस्थित थे।
 

Tags:    

Similar News