भोपाल में इन 5 नए रूटों पर शुरू होंगी मिडी बसें

भोपाल में इन 5 नए रूटों पर शुरू होंगी मिडी बसें

Bhaskar Hindi
Update: 2017-09-11 14:15 GMT
भोपाल में इन 5 नए रूटों पर शुरू होंगी मिडी बसें

डिजिटल डेस्क, भोपाल। भोपाल नगर निगम ने शहर के पांच नए इलाकों को चिन्हित कर मिडी बस के संचालन का रूट तैयार किया है। BCCL की बसों से अछूते इन रूटों पर जल्द ही मिडी बसें दौड़ेंगी। BCCL के मीडिया प्रभारी संजय सोनी ने बताया कि रूट क्रमांक 301, 302, 305, 308 और 310 में नई बसों का संचालन शुरु किया जाएगा। पहले चरण में आई 62 मिडी बसों के बाद 40 बसेंआना बाकी थी। इन 40 बसों में से 20 मिडी बसें जल्द ही BCCL को मिलने वाली हैं। जो इन पांच रूटों पर यात्रियों की सुविधा के लिए सड़कों पर दौड़ेंगी। विभाग ने इन नई बसों के रूट तय कर समय का निर्धारण भी कर लिया है। अक्टूबर माह तक बसे परिवहन विभाग की प्रक्रिया पूरी कर आपरेटर्स को सौंप दी जाएगी।

इन रूटों पर शुरु होनी है सिटी बसें

  • रूट नम्बर                               रूट
  • 301                         संस्कार उपवन से नादरा
  • 302                         आईएसबीटी से सैर सपाटा
  • 305                         भौरी से हलालपुर
  • 308                         संस्कार उपवन से एम्स
  • 310                         बर्राई से रेलवे स्टेशन

(नोट: BCCL कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार)

Similar News