नाबालिग लड़कियां हो रही छेड़छाड़ का शिकार , कई मामले दर्ज

नाबालिग लड़कियां हो रही छेड़छाड़ का शिकार , कई मामले दर्ज

Anita Peddulwar
Update: 2019-07-03 07:25 GMT
नाबालिग लड़कियां हो रही छेड़छाड़ का शिकार , कई मामले दर्ज

डिजिटल डेस्क, नागपुर। शहर में नाबालिग लड़कियों से छेड़छाड़ की घटनाएं बड़ी संख्या में सामने आ रही है। तीन जगहों पर नाबालिग बच्चियों से छेड़छाड़,बहलाने-फुसलाने व धमकाने के मामले सामने आए हैं। एक नाबालिग से छेड़छाड़ का  पहला मामला नई कामठी पुलिस ने दर्ज किया है। घटना सोमवार की है। फरियादी की शिकायत पर आरोपी की खिलाफ मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार सुबह 11.30 बजे 16 वर्षीय फरियादी अपनी दोस्त के साथ मोपेड गाड़ी से जा रही थी। इसी दौरान आरोपी बिट्टू गणेश कुसरे (21), निवासी कन्हान ने उसे जबरदस्ती रोका और उसके साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर गाली-गलौज कर मारने की धमकी भी दी। फरियादी ने आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

नाबालिग लड़की को युवक ने भगाया

दूसरी घटना नागपुर शहर के बजाज नगर की है।  एक नाबालिग लड़की बहला-फुसलाकर घर से भगा ले जाने का मामला बजाजनगर थाना अंतर्गत सामने आया है। जानकारी के अनुसार आरोपी शॉन खान (18) मौका पाकर 16 वर्षीय लड़की को उसके घर से बहला-फुसलाकर भगा ले गया। घरवालों को घटना का पता चलने पर आरोपी के खिलाफ बजाजनगर थाने में मामला दर्ज किया गया है।

गाड़ी पर नहीं बैठने पर किशोरी को धमकाया

तीसरी घटना में एक किशोरी को गाड़ी पर नहीं बैठने पर धमकाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की शिकायत पर आरोपी गौरव सोमकुंवर (23) पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। घटना सोमवार की है। सुबह 11.45 बजे 17 वर्षीय किशोरी कॉलेज से आ रही थी। उसी की बस्ती में रहने वाले गौरव ने उसे कॉलेज के पास रोका और उसे अपने दुपहिया वाहन पर बैठने के लिए भी कहा, लेकिन किशोरी ने मना कर किया तो गुस्साएं आरोपी ने किशोरी को गाली-गलौज कर मारने की धमकी दी। डरी-सहमी  किशोरी ने घर पहुंचकर पूरी मामला अपनी मां को बताया। जिसके बाद मां ने आरोपी के खिलाफ नंदनवन पुलिस थाने में जाकर शिकायत की। 

Tags:    

Similar News