मारपीट करते हुए महिला से दुराचार -सीसीटीव्ही कैमरा लगवाने की थी बात

मारपीट करते हुए महिला से दुराचार -सीसीटीव्ही कैमरा लगवाने की थी बात

Bhaskar Hindi
Update: 2020-06-06 09:14 GMT
मारपीट करते हुए महिला से दुराचार -सीसीटीव्ही कैमरा लगवाने की थी बात

डिजिटल डेस्क जबलपुर। गढ़ा थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला के साथ बदमाश ने मारपीट करते हुए दुराचार किया। डर के कारण महिला ने एक सप्ताह बाद पुलिस में रिपोर्ट की है। घटना में महिला को चोटें भी आई हैं। एक अन्य घटना शहपुरा थाना क्षेत्र में घटित हुई, जिसमें पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। 
 गढ़ा पुलिस के अनुसार  30 वर्षीय महिला ने लिखित शिकायत की है कि राकेश झारिया को वह पिछले कई दिनों से सीसीटीव्ही कैमरा लगवाने हेतु फोन लगा रही थी। 29 मई की रात 9:30 बजे भी उसने राकेश झारिया को सीसीटीव्ही कैमरे के लिये मोबइल लगाया था। उसी रात लगभग 10 बजे जब वह अपने बेटे के साथ घर पर थी तभी राकेश आया और उसके साथ धक्का-मुक्की करते हुए जबरदस्ती गलत काम किया। उसके साथ हाथ-मुक्कों से मारपीट भी की और जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। घटना में उसकी आँख, पैर, हाथ में चोटें आई हैं। पुलिस ने शिकायत पर धारा 376, 294, 323, 506 का मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। इसी तरह शहपुरा थाना क्षेत्र में महिला के साथ शत्रुघन ने लाठी से मारपीट की और उसके बाद उसके साथ जबरन  बलात्कार किया। बलात्कार की शिकार महिला ने पुलिस में रिपोर्ट की है।
भाभी के साथ देवर ने की मारपीट
पनागर थाना क्षेत्र के ग्राम मचला निवासी महिला के साथ देवर ने अभद्रता करते हुए मारपीट की। महिला को जेठानी बचाने आई तो आरोपी धमकाते हुए मौके से भाग गया। पुलिस ने रिपोर्ट पर अपराध दर्ज किया है। पनागर पुलिस के अनुसार ग्राम निवासी श्रीमती गायत्री मिश्रा, 31 वर्ष ने रिपोर्ट की है कि उसके पति दिनेश कुमार विकलांग हैं उसका देवर नरेश कुमार मिश्रा आए दिन उसके एवं उसकी जेठानी नीलम मिश्रा के साथ लड़ाई-झगड़ा कर गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देता रहता है। गत दिवस रात्रि नरेश उसकी परछी में आकर उसे रोका व गाली गलौज करने लगा। उसने देवर को गाली देने से मना किया तो जान से खत्म कर देने धमकी देते हुये परछी में रखी हुई सिलाई मशीन को उठाकर फेक दिया जो मशीन टूट गई। यहीं ईंट से हमला करते हुए तखत पल्टा दिया। उसकी जेठानी ने आकर बीच-बचाव किया तो नरेश जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। पुलिस रिपोर्ट पर आरोपी की तलाश कर रही है। 
 

Tags:    

Similar News