बहू को आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाली सास गिरफ्तार

बहू को आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाली सास गिरफ्तार

Bhaskar Hindi
Update: 2020-08-13 10:20 GMT
बहू को आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाली सास गिरफ्तार

 डिजिटल डेस्क संगरौली (मोरवा)। महिलाओं के साथ बर्बर बर्ताव करने वाली दो महिलाओं को मोरवा पुलिस ने दो गंभीर मामले में गिरफ्तार किया है। दो महिलाओं सहित एक पुरूष को न्यायालय पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने तीनों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। मामले में पीडि़त महिला को पंजरेह निवासी अनारकली को मारपीट कर इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना में आरोपी महिला लालपति निवासी झुमरिया टोला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। महिला के द्वारा अपने अन्य तीन साथियों के साथ मार्च महीने में मारपीट की थी। महिला के गंभीर रूप से घायल होने पर उसे उपचार के लिए रीवा भेजा गया था। पुलिस के अनुसार तीन आरोपियों के गिरफ्तार होने के बाद आरोपी महिला  लगातार फरार चल रही थी। इस मामले में पुलिस ने  294,323,324,326,506,34 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया था।
बहू आत्महत्या के लिये किया था प्रेरित
एक अन्य प्रकरण में मोरवा थाना क्षेत्र के पिड़ताली में 28वर्षीया युवती नित्या प्रजापति ने ससुराल में कुएं में कूद कर आत्महत्या कर ली थी। मामले की विवेचना एसडीओपी मोरवा को सौंपी गई थी। विवेचना में मिले तथ्यों के आधार पर मृतका का पति अयोध्या प्रसाद व मृतका की सौतेली सास उर्मिला प्रजापति को मोरवा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के द्वारा मृतका को दहेज के लिए प्रताडि़त किया जा रहा था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 306, 498ए, 34 दर्ज किया गया था। यह कार्रवाई थाना प्रभारी मनीष त्रिपाठी के द्वारा कार्रवाई की गई। आरोपियों को विनय शुक्ला, रूपा अग्निहोत्री, शिवनाथ प्रजापति को डीएन सिंह ने गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया। न्यायिक मजिस्टे्रट मृणाल मोहित ने तीनों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजने के आदेश दिये हंै।

Tags:    

Similar News