पालकमंत्री अशोक चव्हाण के बंगले पर पत्थरबाजी, एक महिला गिरफ्तार

नांदेड़ पालकमंत्री अशोक चव्हाण के बंगले पर पत्थरबाजी, एक महिला गिरफ्तार

Tejinder Singh
Update: 2021-09-01 16:08 GMT
पालकमंत्री अशोक चव्हाण के बंगले पर पत्थरबाजी, एक महिला गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, नांदेड़। पालकमंत्री अशोक चव्हाण के शिवाजीनगर स्थित बंगले आनंद निलयम पर एक महिला नें पत्थरबाजी की। प्रवेश द्वार के पास सुबह करीब 10.30 बजे सुरक्षा गार्ड के केबिन पर महिला ने हमला किया। दो महिलाएं वाहन से आईं, और बंगले के सामने रुक गईं।  उनके बीच कहासुनी हो गई थी। तभी एक महिला ने अशोक चव्हाण के घर के सामने सुरक्षा गार्ड के केबिन पर पत्थर फेंका, जिससे केबिन का शीशा टूट गया।  

अचानक हुई वारदात को देखते हुए सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचे। तब तक महिला भाग चुकी थीं। जानकारी मिलते ही शिवाजीनगर पुलिस मौके पर पहुंची। पालक मंत्री अशोक चव्हाण दौरे पर थे, लेकिन मंगलवार सुबह उनका परिवार मुंबई के लिए रवाना हो गया था। पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार शेवाले, स्थानीय अपराध जांच पुलिस निरीक्षक द्वारकादास चिखलीकर, शिवाजीनगर थाना पुलिस निरीक्षक अनंत नरुटे और पुलिस का काफिला मौके पर पहुंच गया था। पत्थर फेंकने वाली महिला को मानसिक रूप से बीमार बताया जा रहा है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद महिला की तलाश शुरू कर दी है।

सुरक्षा गार्ड अशोक मुपड़े की शिकायत पर अज्ञात महिला के खिलाफ दंड संहिता की धारा 336,227 के तहत मामला दर्ज किया गया है। सूत्रों ने बताया कि स्थानीय आपराधिक जांच विभाग की एक टीम ने शाम तक एक महिला को गिरफ्तार किया है, जिससे पूछताछ की जा रही है।

Tags:    

Similar News