अब 70 मीटर तक चौड़े होंगे गोंदिया जिले से गुजरने वाले हाईवे, सर्वे शुरू

अब 70 मीटर तक चौड़े होंगे गोंदिया जिले से गुजरने वाले हाईवे, सर्वे शुरू

Anita Peddulwar
Update: 2018-09-03 10:32 GMT
अब 70 मीटर तक चौड़े होंगे गोंदिया जिले से गुजरने वाले हाईवे, सर्वे शुरू

डिजिटल डेस्क, गोंदिया। जिले से होकर गुजरने वाले तीन नेशनल हाइवे की चौड़ाई अब 70 मीटर (225 फीट) होने के साथ ही फोर लेन होगी। गोंदिया-आमगांव, गोंदिया-बालाघाट मार्ग का सर्वे हाइवे नेशनल अथारिटी द्वारा शुरू किया गया है। जिसके चलते पुराने सर्वे को रद्द किया गया है।

गौरतलब है कि केंद्र शासन द्वारा देश के प्रमुख मार्गों को राष्ट्रीय राज्य महामार्ग का दर्जा देकर उसका निर्माण भी स्पीड से चल रहा है, जिसके अंतर्गत गोंदिया जिले से 3 नेशनल हाइवे के कार्य को मंजूरी मिली है।जिसमें गोंदिया-कोहमारा एनएच क्र.753, गोंदिया-आमगांव एनएच क्र.543, गोंदिया-बालाघाट एनएच क्र.543 के लिए 45  मीटर मार्ग के निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहित की गई थी, लेकिन शासन के नए आदेश के अनुसार उपरोक्त मार्ग के लिए 70  मीटर (225  फीट) की चौड़ाई तय की गई है। जिसके कारण पहले किया गया सर्वे शासन ने रद्द दिया है। तीनों मार्ग के निर्माण के लिए लगने वाली भूमि का सर्वे शुरू किया गया है। जिसकी कार्रवाई जिला प्रशासन द्वारा की गई है।  

सरकारी जमीन को प्राथमिकता
महामार्ग के निर्माण के लिए लगने वाली भूमि के लिए सर्व प्रथम मार्गों के किनारे की शासकीय भूमि को प्राथमिकता देने का निर्णय शासन द्वारा लिया गया है। जिससे नागरिकों की परेशानी कम होगी। 

प्रमुख गांव होंगे प्रभावित
महामार्ग की चौड़ाई बढ़ने से अब शासन नए सीरे से सर्वे करवा रही है। जिसके चलते इस मार्ग पर आने वाले प्रमुख गांव प्रभावित हो सकते हैं। मुख्य रूप से गोरेगांव, सड़क अर्जुनी, रावनवाड़ी, कटंगी, ठाणा, गोरठा, साखरीटोला जैसे गांवों का इसमें समावेश है। 

45 से 70 मीटर हुई मार्ग की चौड़ाई
जिले के राष्ट्रीय महामार्ग के लिए पहले 45 मीटर की चौड़ाई तय की गई थी, जिसे नए आदेश के तहत 70 मीटर कर दिया गया है। जिससे अब अतिरिक्त 25 मीटर भूमि की आवश्यकता के चलते मार्ग के दोनों ओर का सर्वे किया जा रहा है। 

पुराना सर्वे होगा रद्द
जिले के राष्ट्रीय महामार्गों के लिए पुराने सर्वे को रद्द कर दिया गया है। नए सर्वे का कार्य  किया जा रहा है तथा भूमि अधिग्रहण का कार्य शासनस्तर पर कर रहे हैं।
(अनंत वालस्कर, उपविभागीय अधिकारी, गोंदिया)
 

Similar News