अब नागपुर से गोंदिया के बीच शुरू होगा मेट्रो का काम, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

लक्ष्य अब नागपुर से गोंदिया के बीच शुरू होगा मेट्रो का काम, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

Tejinder Singh
Update: 2022-05-29 14:42 GMT
अब नागपुर से गोंदिया के बीच शुरू होगा मेट्रो का काम, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

डिजिटल डेस्क, गोंदिया। केंद्रीय मंत्री नितीन गडकरी ने कहा कि अब जल्द नागपुर से गोंदिया के बीच मेट्रो का काम शुरू होगा। मेट्रो से 1 घंटा 5 मिनट में वातानुकुलित बोगी में नागपुर-गोंदिया की यात्रा हो सकेगी। इसी प्रकार नागपुर से गोंदिया, गोंदिया से चंद्रपुर और चंद्रपुर से नागपुर रिंग मेट्रो भी होगी। जिससे आने-जाने में आसान सुविधा होगी। वे 29 मई रविवार को जिला क्रीड़ा संकुल में आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। इस अवसर पर आमगांव-गोंदिया राष्ट्रीय महामार्ग निर्माण, गोंदिया-बालाघाट मार्ग पर बस स्थानक समीप रेलवे क्रासिंग के उड़ानपुल निर्माण और हड्डीटोली उड़ानपुल के 349.24 करोड़ के कामों का भूमिपूजन किया गया।

गडकरी ने कहा कि यह चावल उत्पादक जिला है। चावल बड़े पैमाने पर निर्यात किया जाता है। अब ड्रायपोर्ट की मांग के अनुसार रेलवे परिसर में 200 एकड़ जमीन दी जाएगी। जिसकी 6 माह में मंजूरी लेकर भूमिपूजन किय जाएगा। उन्होंने कहा कि जिले के राष्ट्रीय महामार्ग के काम लगभग पूर्ण हो चुके हैं। कुछ काम प्रगति पथ पर है। जिनका भूमिपूजन रविवार 29 मई को किया गया है। शहर के पश्चिम क्षेत्र के रिंगरोड का भूसंपादन शुरू है। वहीं मेडिकल कॉलेज परिसर के रिंगरो को मंजूरी दी जा रही है। आगामी 6 माह में उसका भी भूमिपूजन किया जाएगा। लेकिन राज्य शासन द्वारा प्रस्तावित रिंगरो परिसर को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए प्रयास करने होंगे। अच्छी सड़क व पुलों से निश्चित ही शहर का विकास होगा।  

फ्लाइओवर से पाच ब्लैक स्पार्ट हटे

उधर साकोली में उड्डाण पुल के लोकार्पण दौरान केंद्रीय मंत्री गडकरी ने कहा कि देव्हाडा का मानस अग्रो का शक्कर कारखाना लगातार नुकसान में चल रहा था। पहली बार इस वर्ष मुनाफा मिला है। इस लिए कारखाने में 600 करोड़ का निवेश होगा। तीन माह में काम शुरू होगा। पांच हजार लोगों को रोजगार मिलेगा। चार लाख लिटर इथेनॉल तैयार होगा। इसके लिए प्रति दिन 600 टन ब्रोकन राइस (चावल का तुकडा) की आवश्यकता रहेगी। इसी के साथ एक हजार टन तनस की आवश्यकता होगी। इससे सीएनजी तैयार करके किसानों की ट्रैक्टर इसी पर चलाने की मंशा है। गडकरी ने बताया कि उनका खुद का ट्रैक्टर सीएनजी पर चलता है। जितना इंधन जिले को लगता है उतना इथेनाल तैयार होगा। आने वाले दिनों में दोपहिया इथेनॉल पर चलेगी। 

 

Tags:    

Similar News