मधुमक्खियों के हमले में गई वृद्ध की जान - खमरिया थाना क्षेत्र की घटना 

मधुमक्खियों के हमले में गई वृद्ध की जान - खमरिया थाना क्षेत्र की घटना 

Bhaskar Hindi
Update: 2019-11-14 08:22 GMT
मधुमक्खियों के हमले में गई वृद्ध की जान - खमरिया थाना क्षेत्र की घटना 

डिजिटल डेस्क  जबलपुर । खमरिया थाना क्षेत्र के ग्राम मटामर निवासी एक 55 वर्षीय व्यक्ति की मधुमक्खियों के हमले में जान चली गई। यह हादसा उस वक्त हुआ जब अधेड़ जंगल में लकड़ी बीनने के लिए गया था। वहाँ मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया था और मधुमक्खी का डंक लगने से उनकी हालत बिगड़ी और इलाज के लिए विक्टोरिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान बीती रात उनकी मौत हो गयी। सूचना पर मर्ग कायम कर पुलिस मामले की जाँच में जुटी है। 
जंगल में बोला हमला
  सूत्रों के अनुसार ग्राम मटामर निवासी सचिन बेन ने थाने में सूचना देकर बताया कि उसके पिता संतोष बेन उम्र 55 वर्ष मंगलवार की दोपहर 12 बजे घर से लकड़ी लेने के लिए जंगल में गये थे। जंगल में उन पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला बोल दिया था जिससे उनका चेहरा व हाथ, पैर सूज गये थे। किसी तरह वे वापस घर लौटे थे। रात 12 बजे के करीब उन्हें अचानक उल्टी होने पर 108 एम्बुलेंस की मदद से इलाज के लिए विक्टोरिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल पहुँचने पर उनकी मौत हो गयी। सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए भिजवाकर मामले को जाँच में लिया है।
 

Tags:    

Similar News