पन्ना-छतरपुर मार्ग मे बने ब्रेकरो की वजह से आये दिन हो रही सडक दुर्घटना

पन्ना पन्ना-छतरपुर मार्ग मे बने ब्रेकरो की वजह से आये दिन हो रही सडक दुर्घटना

Ankita Rai
Update: 2022-07-11 09:15 GMT
पन्ना-छतरपुर मार्ग मे बने ब्रेकरो की वजह से आये दिन हो रही सडक दुर्घटना

डिजिटल डेस्क, पन्ना। पन्ना-छतरपुर नेशनल हाईवे-39 अंतर्गत भैरव टेक के पास बने ब्रेकर में मोटरसाइकिल से गिरने की वजह से 55 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे उपचार के लिए आनन-फानन जिला चिकित्सालय पन्ना में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शांति बाई कुशवाहा उम्र 55 वर्ष निवासी कटरा मोहल्ला अपने पुत्र के साथ देवर के इलाज के लिए पन्ना से छतरपुर जा रही थीं तभी वह भैरव टेक के पास बने ब्रेकर की जम्प से उछल कर मोटरसाइकिल से नीचे गिर गई। घटना में महिला के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। जिसका उपचार जिला चिकित्सालय पन्ना में जारी है। घायल महिला की पुत्री पूर्वा कुशवाहा के द्वारा घटना के संबंध में संपूर्ण जानकारी दी गई।  

Tags:    

Similar News