पन्ना: उत्तर प्रदेश की सीमा से लगे धान उपार्जन केन्द्रों का निरीक्षण

पन्ना: उत्तर प्रदेश की सीमा से लगे धान उपार्जन केन्द्रों का निरीक्षण

Aditya Upadhyaya
Update: 2020-12-19 08:08 GMT
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!

डिजिटल डेस्क, पन्ना। पन्ना विगत दिनों अजयगढ जनपद क्षेत्र के उपार्जन केन्द्रों के संबंध में समाचार प्रकाशित हो रहे थे कि उत्तर प्रदेश की धान क्रय की जा रही है। प्रकाशित समाचारों को संज्ञान में लेते हुए कलेक्टर श्री संजय कुमार मिश्र द्वारा जांच दल गठित किया गया। गठित जांच दल में श्री राजेश तिवारी सहायक आपूर्ति अधिकारी, श्री रामचन्द्र अहिरवार उप अंकेक्षक के माध्यम से संबंधित क्षेत्र के उपार्जन केन्द्रों की जांच कराई गयी। इनमें प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति धरमपुर, कीरतपुर, लौलास एवं शहपुरा केन्द्र की आकस्मिक जांच की गयी। जांच के दौरान खरीदी केन्द्र शहपुरा का निरीक्षण किया गया। इसमें खरीदी पंजी, ई-उपार्जन पोर्टल पर पंजीकृत किसानों का ऑनलाईन जनरेटेट मैसेज के अनुसार निर्धारित दिनांक पर खरीदी के साथ किसान पंजीयन का सत्यापन, हल्का पटवारी एवं तहसीलदार से कराया गया। पंजीयन सूची के अनुसार खरीदी सही पायी गयी। किसान कोड एवं मोबाइल नम्बर से किसान का सत्यापन किया गया जो सही पाए गए। किसी भी केन्द्र पर उत्तर प्रदेश के किसान की धान खरीदी किया जाना नही पाया गया। अजयगढ जनपद की भौगोलिक स्थिति के कारण ग्राम पंचायतें उत्तर प्रदेश की सीमा से लगी हुई हैं। उनके वाहन में उत्तर प्रदेश के ही है। परन्तु किसान एवं उनकी उपज मध्यप्रदेश क्षेत्र की है जिसका सत्यापन राजस्व अमले से कराया गया। उत्तर प्रदेश एवं मध्यप्रदेश सीमा करतल अजयगढ रोड नाका एवं धरमपुर कांलिजर नाका सीमा है जिसमें मध्यप्रदेश पुलिस एवं परिवहन विभाग के कर्मचारियों द्वारा जांच की जाती है।

Similar News