पहली बार चार शावकों  के साथ नजर आई पाटदेव वाली बाघिन

कॉलर वाली बाघिन की बेटी ने बढ़ाया मां का रुतबा पहली बार चार शावकों  के साथ नजर आई पाटदेव वाली बाघिन

Safal Upadhyay
Update: 2023-01-10 07:32 GMT
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!

डिजिटल डेस्क,सिवनी। पेंच टाइगर रिजर्व से नई खुशखबरी आई हुई है। यहां की पाटदेव वाली बाघिन ने चार शावकों को जन्म दिया है। ये शावक सोमवार की शाम को अपनी मां के साथ नजर आए। पर्यटकों ने यह वीडियो  अपने कैमरे में कैद किया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल किया। हालांकि इस मामले में पेंच टाइगर रिजर्व की डिप्टी डायरेक्टर रजनीश कुमार सिंह से संपर्क किया गया लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।

टी-4 (पाटदेव) बाघिन के नाम से जानी जाती है। उसने पांचवे लिटर में 4 शावकों को जन्म दिया है।बाघिन  ने अपने चौथे  लिटर में 10 वर्षों के पश्चात् 30 नवम्बर 20 को 5 शावकों को जन्म दिया है। पहले लिटर में वर्ष 2014 में 4 शावक, दूसरे लिटर में वर्ष 2016 में फिर 4 शावक एवं तीसरे लिटर में वर्ष 2018 में 3 शावक को , चौथे लिटर में वर्ष 2020 में 5 शावक को और पांचवे लीटर में वर्ष 2023 में जन्म चार शावकों को जन्म दिया है जो अब लगभग डेढ माह के हो गए हैं एवं स्वस्थ हैं। टी-4 बाघिन ने अब तक कुल 20 शावकों को जन्म दे चुकी है।पेंच टाईगर रिजर्व के अंतर्गत कर्माझिरी के बीट कुम्भादेव के कक्ष क्रमांक 589 में कॉलरवाली बाघिन ने 15 जनवरी 22 को अंतिम सांस ली थी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 30 जनवरी 2022 को प्रसारित मन की बात कार्यक्रम में कॉलर वाली बाघिन का जिक्र करने से खुद को रोक नहीं सके थे।

 

Tags:    

Similar News