सुरक्षा कर्मी की मौत को लेकर थाना घेरा -अधिकारियों पर प्रताडऩा का आरोप 

सुरक्षा कर्मी की मौत को लेकर थाना घेरा -अधिकारियों पर प्रताडऩा का आरोप 

Bhaskar Hindi
Update: 2019-11-18 08:06 GMT
सुरक्षा कर्मी की मौत को लेकर थाना घेरा -अधिकारियों पर प्रताडऩा का आरोप 

डिजिटल डेस्क  जबलपुर। मेडिकल कॉलेज के सुरक्षा ठेका कंपनी के सुरक्षा सुपरवाइजर सोमनाथ शर्मा द्वारा जहरीली वस्तु का सेवन कर आत्मघाती कदम उठाए जाने से आक्रोशित परिजनों ने गढ़ा थाने में घेराव प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षा कंपनी के अधिकारियों पर प्रताडऩा का आरोप लगाते हुए मामले में निष्पक्ष जाँच कर दोषियों के खिलाफ मामला दर्ज किए जाने की माँग की। करीब आधा घंटे चले प्रदर्शन के उपरांत पुलिस अधिकारियों द्वारा निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा दिलाए जाने पर मामला शांत हुआ।     ज्ञात हो कि सुरक्षा कर्मी ने बीती शाम जहरीली वस्तु का सेवन कर लिया था जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गयी थी। सुरक्षा कर्मी की मौत के बाद परिजनों ने आक्रोश जताते हुए ठेका कंपनी के अधिकारियों पर प्रताडऩा का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया था और पुलिस कर्मियों को भी अस्पताल से वापस लौटा दिया था। इस मामले को लेकर मोक्ष संस्था के आशीष ठाकुर के नेतृत्व में परिजनों ने थाने पहुँचकर प्रदर्शन किया और मामले में निष्पक्ष जाँच कर कार्रवाई की गुहार लगाई। अधिकारियों के आश्वासन के बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ। 
मेडिकल में सुरक्षा कर्मियों की कमी
जबलपुर। शनिवार को निजी ठेका कंपनी के सुरक्षा सुपरवाइजर की जहर का सेवन करने से हुई मौत और इसमें कंपनी के अधिकारियों की प्रताडऩा के आरोपों का दूसरे दिन रविवार को खासा असर दिखा। बताया गया कि कंपनी के स्थानीय अधिकारी अस्पताल नहीं पहुँचे, वहीं काफी कम संख्या में सुरक्षा कर्मी ड्यूटी पर दिखे। कई सुरक्षा कर्मचारियों ने यूनिफॉर्म की बजाय नियमित पोशाक में ही अपनी उपस्थिति दर्शाई। घटना के बाद से कंपनी के अधिकारियों के कामकाज को लेकर अस्पताल में तरह-तरह की चर्चाएँ व्याप्त रहीं। 

Tags:    

Similar News