दिशा ने नहीं किया था फोन - राणे के दावे को पुलिस ने नकारा, बॉलीवुड ड्रग रैकेट में एक और गिरफ्तार

दिशा ने नहीं किया था फोन - राणे के दावे को पुलिस ने नकारा, बॉलीवुड ड्रग रैकेट में एक और गिरफ्तार

Tejinder Singh
Update: 2020-09-18 15:13 GMT
दिशा ने नहीं किया था फोन - राणे के दावे को पुलिस ने नकारा, बॉलीवुड ड्रग रैकेट में एक और गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, मुंबई। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े ड्रग्स मामले में कार्रवाई का सिलसिला जारी है। एनसीबी मुंबई की एक टीम ने राहिल विश्राम नाम के एक आरोपी को 1 किलो चरस और साढ़े चार लाख रुपए नकदी के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद चरस की कीमत तीन से चार करोड़ रुपए तक हो सकती है। मूल रूप से हिमाचल प्रदेश के रहने वाले विश्राम के जरिए बॉलीवुड के जुड़े कई लोगों पर एनसीबी शिकंजा कस सकती है। सूत्रों के मुताबिक वह बॉलीवुड पार्टियों में भी शामिल हो रहा है। इसके अवाला विश्राम के सुशांत मामले में अब तक पकड़े गए ड्रग तस्करों से सीधे संबंध बताए जा रहे हैं। वह अनुज केसरवानी, कैजान और शोविक चक्रवर्ती के साथ वह सीधे संपर्क में था। इसके अलावा मुंबई के पवई और अंधेरी के साथ ठाणे में छापेमारी कर तीन और आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। एनसीपी को शक है कि आरोपी बॉलीवुड में नशे की खेप सप्लाई करने वाले गिरोह से जुड़े हुए हैं।

दिशा ने नहीं किया था पुलिस को फोन

सुशांत सिंह राजपूत की मैनेजर रहीं दिशा सालियान  द्वारा मौत से पहले 100 नंबर पर फोन कर पुलिस से मदद मांगे जाने से जुड़े भाजपा विधायक नितेश राणे के आरोपों को मुंबई पुलिस ने गलत बताया है। पुलिस के मुताबिक दिशा के कॉल रिकॉर्ड की जांच से पता चला था कि उसने 1 से 8 अगस्त के बीच पुलिस को कोई फोन नहीं किया था। इस दौरान उसकी सुशांत से भी कोई बातचीत नहीं हुई थी। उसने आखिरी फोन लंदन में रहने वाली अपनी सहेली अंकिता को किया था। दिशा की मालाड इलाके में स्थित एक इमारत की 14वीं मंजिल से गिरने के चलते मौत हो गई थी। मालवणी पुलिस ने जांच के बाद दावा किया था कि यह आत्महत्या का मामला है।
 
 

Tags:    

Similar News