ACB के शिकंजे में फंसा 50 हजार रूपए की रिश्वत ले रहा पुलिस उपनिरीक्षक 

ACB के शिकंजे में फंसा 50 हजार रूपए की रिश्वत ले रहा पुलिस उपनिरीक्षक 

Bhaskar Hindi
Update: 2017-11-17 18:29 GMT
ACB के शिकंजे में फंसा 50 हजार रूपए की रिश्वत ले रहा पुलिस उपनिरीक्षक 

डिजिटल डेस्क, नाशिक। चार्ज शीट में नाम शामिल नहीं करने के लिए पचास हजार रूपए की रिश्वत मांगने वाले पुलिस उपनिरीक्षक निवांत जाधव को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि उसने शिकायतकर्ता के पास से रिश्वत मांगी थी। मामले की शिकायत ACB से की गई। जिसके बाद ACB की टीम ने जाल बिछाया इस दौरान पुलिस उपनिरीक्षक जाधव को घूस लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया गया। देर रात को उपनगर इलाके में कार्रवाई अंजाम दिया गया।

पचास हजार रूपए की रिश्वत मांगी

इस मामले में एसीबी के पास शिकायत दर्ज हुई थी। शिकायतकर्ता के मौसरे भाई की शिकायत पर सरकारवाड़ा पुलिस ने मामला दर्ज किया था। जिसमें शिकायतकर्ता गवाह है। मामले का अतिरिक्त दोषारोपपत्र न्यायालय में पेश करते समय शिकायतकर्ता को आरोपी नहीं बनाने के लिए जांच अधिकारी क्राइम ब्रांच के उपनिरीक्षक जाधव ने पचास हजार रूपए की रिश्वत मांगी थी। जिसके बाद एसीबी ने शुक्रवार को जाल बिछाया था।

टाकली रोड़ से दबोचा

आर्थिक अपराध शाखा के पुलिस उपनिरीक्षक के खिलाफ मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरु कर दी गई है। जिसे एसीबी की टीम ने घूस लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया। एसीबी के अधिकारीयों ने जाधव को शिकायतकर्ता से रिश्वत लेते हुए टाकली रोड़ से दबोच किया।

Similar News