रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय ‘एजुकेशन लीडरशिप अवार्ड 2022’ से सम्मानित

अवार्ड रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय ‘एजुकेशन लीडरशिप अवार्ड 2022’ से सम्मानित

Bhaskar Hindi
Update: 2022-07-22 07:53 GMT
रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय ‘एजुकेशन लीडरशिप अवार्ड 2022’ से सम्मानित

डिजिटल डेस्क, भोपाल। हाल ही में मुम्बई शहर में आयोजित हुए 11वें वर्ल्ड एजुकेशन कांग्रेस अवार्ड में रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय को ‘‘एजुकेषन लीडरशिप अवार्ड 2022’’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान विश्वविद्यालय को उच्च शिक्षा में निरंतर नए विजन, स्ट्रैटेजी और इनोवेशन के लिए प्रदान किया गया है। विश्वविद्यालय के कुलपति डाॅ. ब्रह्म प्रकाश पेठिया को यह पुरस्कार डाॅ. ब्रायन ग्रे, प्रिंसिपल सीईओ नेक्सस, स्प्रिंगडेल्स दुबई के हाथों प्राप्त हुआ। इस अवसर पर डाॅ. आर एल भाटिया, फाउंडर सीएसआर डे एंड वर्ल्ड सस्टेनेबिलिटी कांग्रेस और सिमरन बालानी, पेडागाजिकल डायरेक्टर एण्ड कम्युनिकेशन हेड, सीसीई, फिनलैंड कार्यक्रम में उपस्थित थे। इस दौरान फिजिकल एजुकेशन- द वे फारवर्ड विषय पर पैनल डिस्कसन का आयोजन भी किया गया। जिसमें विश्वविद्यालय के कुलपति डाॅ. ब्रम्ह प्रकाष पेठिया जी ने अपने बहुमहूल्य विचार प्रस्तुत किए।

इस उपलब्धि पर विष्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री संतोष चैबे जी ने कहा कि विश्वविद्यालय का लक्ष्य गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक संस्कृति को बढ़ावा देना है। आरएनटीयू देश का पहला कौशल आधारित विश्वविद्यालय है। विश्वविद्यालय मध्य प्रदेश का एकमात्र विश्वविद्यालय है जहां नीति आयोग के अटल इन्क्यूबेशन सेंटर का सफल संचालन किया रहा है। वर्तमान में 50 से अधिक स्टार्टअप सफलतापूर्वक कार्य रह रहे हैं। कुलपति डाॅ. ब्रह्म प्रकाश पेठिया जी ने कहा कि विश्वविद्यालय लगातार उत्कृष्टता हासिल करने का प्रयास कर रहा है। विश्वविद्यालय में 20 सेंटर ऑफ एक्सीलेंस कार्य कर  रहे हैं। साथ ही विभिन्न संस्थानों के साथ मिलकर इनोवेटिव और हाई एण्ड टेक्नोलॉजी के कोर्सेस भी संचालित किए जा रहे हैं।

विश्वविद्यालय के प्रो-चांसलर श्री सिद्धार्थ चतुर्वेदी और कुलसचिव डाॅ. विजय सिंह ने भी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय में हम राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप ऐसा वातावरण तैयार कर रहे हैं जहां विद्यार्थियों में उद्यमिता एवं भारतीय संस्कृति का विकास हो। विश्वविद्यालय समर्थ भारत अभियान में भी अपनी सक्रिय भूमिका निभा रहा है। रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय देश के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में अपना स्थान बना रहा है।

Tags:    

Similar News