राहुल गांधी नहीं मनाएंगे अपना जन्मदिन, जानिए - कांग्रेस का लक्ष्य

राहुल गांधी नहीं मनाएंगे अपना जन्मदिन, जानिए - कांग्रेस का लक्ष्य

Tejinder Singh
Update: 2020-06-18 15:50 GMT
राहुल गांधी नहीं मनाएंगे अपना जन्मदिन, जानिए - कांग्रेस का लक्ष्य

डिजिटल डेस्क, मुंबई। कोरोना महामारी व चीन की ओर से किए गए हमले में 20 जवानों की शहादत के मद्देनजर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी 19 जून को अपना जन्म दिन नहीं मनाएगे। महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से भी राहुल के जन्मदिन के अवसर पर कोई सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जाएगा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व राजस्व मंत्री बालासाहब थोरात ने यहां जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि राहुल गांधी का जन्मदिन गरीबों व जरूरतमंदो की मदद करके मनाया जाएगा। इस दौरान सामुदायिक रसोई के जरिए गरीबों व असंगठित मजदूरों को पांच लाख खाने के व अनाज के पैकेट बांटे जाएगे। खाने के पैकेट किसी पंगत में नहीं लोगों के घरों तक पहुचाए जाएगे। उन्होंने कहा कि कोरोना व लॉकडाउन के कारण गरीबों व मजदूरों को भारी दिक्तो का सामना करना पड़ा है। इस दौरान राहुल गांधी भी सड़कों पर उतरे थे और उनका हालचाल  लिया था। इसके अलावा उन्होंने मजदूरों को लेकर केंद्र सरकार को चेतावनी भी दी थी पर केंद्र सरकार ने उसकी उपेक्षा की थी। 

थोरात ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के आदेश पर कांग्रेस ने प्रवासी मजदूरों के किराए के ख़र्च का वहन किया था। उन्होंने कहा कि कोरोना के चलते हुई रक्त की कमी को पूरा करने के लिए राहुल गांधी के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान दस हजार खून की थैलियां इकट्ठा की जाएगी। 

कोरोना योद्धाओं का सम्मान

थोरात ने कहा कि राहुल के जन्मदिन के मौके पर पिछले तीन महीने से अपनी सेवा दे रहे डॉक्टर, नर्स, पुलिस कर्मियों व सरकारी कर्मचारियों को भी सम्मानित किया जाएगा। पुलिसकर्मियों को रेनकोट, डॉक्टरों तथा नर्स को पीपीई किट, सरकारी कर्मचारियों को मास्क व सैनिटाइजर वितरित किया जाएगा। महिला बचत गट की ओर से तैयार किए गए पांच लाख मास्क नागरिकों में बांटे जाएंगे। उन्होंने पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से आव्हान किया है कि यह सबकुछ सामाजिक दूरी व दूसरे नियमों का पालन करते हुए किया जाए। 

 

Tags:    

Similar News