रायपुर : समूह की महिलाओं ने बेचा 3 क्विंटल जैविक खाद

रायपुर : समूह की महिलाओं ने बेचा 3 क्विंटल जैविक खाद

Aditya Upadhyaya
Update: 2020-07-22 08:43 GMT
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!

डिजिटल डेस्क, रायपुर।, 20 जुलाई 2020 छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी गोधन न्याय योजना का हरेली त्यौहार पर शुभारंभ के दिन जशपुर जिले के विकासखंड बगीचा के जुरगुम गौठान में स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने समिति द्वारा निर्मित्त 3 क्विंटल जैविक खाद का वन विभाग को विक्रय किया। अधिकारियों ने बताया कि जुरगुम गौठान में स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा पूर्व से ही जैविक खाद का निर्माण किया जा रहा है। आज गोधन न्याय योजना के शुभारंभ अवसर पर स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने समिति द्वारा निर्मित्त 3 क्विंटल जैविक खाद का वन विभाग को विक्रय किया। प्रदेश में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने जैविक खेती को बढ़ावा देने और महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने के उद्देश्य से गोधन न्याय योजना का शुभांरभ किया गया है। गौठान में एकत्रित गोबर से स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा जैविक खाद तैयार किया जाएगा। जिसकी खरीदी सरकारी एजेंसियांे एवं सोसायटियों द्वारा निर्धारित दर पर की जाएगी। इस अवसर पर कलेक्टर श्री महादेव कावरे, गौठान समिति एवं महिला स्व-सहायता समूह के सदस्य सहित जन प्रतिनिधि और गांववासी उपस्थित थे। क्रमांक: 2739/सीएल

Similar News