सड़क दुर्घटना में रिटायर सी आई और उनकी पत्नी की मौत, दो और गंभीर

सड़क दुर्घटना में रिटायर सी आई और उनकी पत्नी की मौत, दो और गंभीर

Tejinder Singh
Update: 2020-02-16 10:13 GMT
सड़क दुर्घटना में रिटायर सी आई और उनकी पत्नी की मौत, दो और गंभीर

डिजिटल डेस्क, वरंगल। अर्बन जिला केंद्र में दर्दनाक घटना घटी। वरंगल जिला केंद्र में अलकापुरी मंडल पेंचिकल्पेट ग्राम के क्रास रोड के समीप सड़क दुर्घटना में रिटायर्ड सीआई विजय कुमार और उसकी पत्नी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक रिटायर्ड सीआई विजय कुमार की मां रामनाथ  देवी आदिलाबाद में रहती थी । उनकी मां का देहांत होने के कारण विजय कुमार वरंगल से आदिलाबाद उनकी मां की अंतिम क्रिया के लिए अपने परिवार के साथ कार से आदिलाबाद की ओर जा रहे थे। कार तेज रफ्तार की गति के कारण लारी को टक्कर मारने  के कारण कार में सवार विजय कुमार और उसकी पत्नी सुनीता की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। और कार के ड्राइवर और उनकी बेटी मोनिका गंभीर रूप से घायल हुई। घायल लोगों को नजदीकी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर मामला दर्ज किया। और विजय कुमार के परिवार में शोक का माहौल छाया हुआ है।

Tags:    

Similar News