⁠⁠⁠⁠⁠इंदौर की निजी यात्री बस औरंगाबाद कन्नड घाटी में पलटी, 6 घायल

⁠⁠⁠⁠⁠इंदौर की निजी यात्री बस औरंगाबाद कन्नड घाटी में पलटी, 6 घायल

Bhaskar Hindi
Update: 2017-09-13 09:02 GMT
⁠⁠⁠⁠⁠इंदौर की निजी यात्री बस औरंगाबाद कन्नड घाटी में पलटी, 6 घायल

डिजिटल डेस्क,नांदगाव /नाशिक। नांदगाव - औरंगाबाद राज्यमार्गपर तहसील के जलगाव बुद्रुक परिसर में बुधवार को सुबह 4 बजे के आसपास मध्यप्रदेश के इंदौर की निजी यात्री बस गडढ़े में पलट गई। बताया जा रहा है कि सामने से तेज रफ्तार से आने वाली मारुती कार को बचाने के चक्कर में यह दुर्घटना हुई। इसमें तीन यात्री घायल हुए। पुलिस ने बताया कि इंदौर से 30 यात्रियों को लेकर निजी यात्री बस इंदौर से औरंगाबाद की ओर जा रही थी। इस बीच औरंगाबाद जिले के कन्नड घाटी में काम शुरू होने के कारण चालक ने गाडी चालीस गाव से जलगाव बुद्रुक के पास नांदगाव - औरंगाबाद (SH16) से गुजर रही थी। यात्री गहरी निंद में थे। एक मोड़पर  दोनो वाहनो को यू टर्न लेना मुश्किल होने की स्थिती बन गई। घटना बरसात के कारण हुई फिसलन से पलट गई। इसमें छह यात्री घायल हुए। जिन्हे इलाज के लिए नांदगाव के ग्रामीण अस्पताल में भर्ती किया गया। यात्रियों को दूसरे वाहन से औरंगाबाद की ओर रवाना किया। आसपास के किसानों ने बस की खिडकियां तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला।  
 

Similar News