पेट्रोल पंप पर डकैती, ढाई लाख लूटे

वारदात पेट्रोल पंप पर डकैती, ढाई लाख लूटे

Tejinder Singh
Update: 2022-11-22 12:37 GMT
पेट्रोल पंप पर डकैती, ढाई लाख लूटे

डिजिटल डेस्क, सिंदखेड राजा. साखरखेर्डा में पंकज भालेराव के श्रीयान पेट्रोल पंप पर रात नौ बजे चार डकैतों ने पेट्रोल भरने के बहाने ढाई लाख रुपए लूट लिए। पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी वारदात रिकार्ड हुई। घटना की जानकारी प्राप्त होते ही साखरखेर्डा, किनगाव राजा व बीबी पुलिस घटनास्थल पहुंची। घटना के पश्चात पुलिस ने तत्काल डकैतों को हिरासत में लेने हेतु नाकाबंदी की। डकैतों ने मलकापुर पांग्रा का पेट्रोल पंप लूटने के पश्चात सुलतानपुर स्थित कालिंका पेट्रोल पंप पर भी डकैती का प्रयास किया किंतु वहां उपस्थित कर्मचारियों के प्रतिकार करने पर डकैतों ने अपना वाहन छोडकर घटनास्थल से पलायन किया। इस घटना में एक डकैत के  घायल होने की जानकारी मिली है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मलकापुर पांग्रा के बीबी मार्ग पर श्रीयान पेट्रोल पंप है। पेट्रोल पंप पर रात साढ़े नौ बजे के दौरान कार से अचानक चार डकैत उतरे, वे वाहन में पेट्रोल भरने का बहाना बनाकर केबिन के पास आए, इससे केबिन में उपस्थित कर्मचारी योगेश पिसे, आकाश चव्हाण, धनंजय जगताप, विकास मोटे ने केबिन का दरवाजा खोला, डकैतों ने कैबिन में प्रवेश कर कर्मचारियों को लोहे के रॉड से मारना प्रारम्भ किया। डकैतों ने सीसीटीवी कैमरे पर हथौड़े से वार कर कैमरा तोड़ने का प्रयास किया।

उसी समय नगद रखे कैबिन का काँच फोड़कर कैबिन में रखे साढ़े पांच लाख रूपये लूटे। इस दौरान कर्मचारियों के चार मोबाईल भी डकैतो ने छीन लिए। डकैतों के घटनास्थल से फरार होने के पश्चात पेट्रोल पंप मालिक को फोन पर घटना की जानकारी दी गई। तत्पश्चात साखरखेर्डा पुलिस स्टेशन को जानकारी देने पर थानेदार जितेंद्र आडोले, किनगाव राजा के थानेदार  युवराज रबडे व बीबी पुलिस घटनास्थल पर दाखिल हुई। रात उपविभागीय पुलिस अधिकारी विलास यामावार ने घटनास्थल का जायजा लिया। 21 नवम्बर की सुबह अपर पुलिस अधीक्षक बीबी महामुनी, मेहकर थानेदार निर्मला परदेशी ने मलकापुर पांग्रा व सुलतानपुर स्थित घटनास्थल का अवलोकन किया। वारदात के सीसीटीवी फुटेज पुलिस के हाथ लगे हैं, वारदात में शामिल चार डकैत इसी परिसर के होने का अंदाज लगाया जा रहा है।

Tags:    

Similar News