पेट्रोल पंप पर डकैती, हत्या कर 15 हजार लूटे

पेट्रोल पंप पर डकैती, हत्या कर 15 हजार लूटे

Bhaskar Hindi
Update: 2017-07-16 08:33 GMT
पेट्रोल पंप पर डकैती, हत्या कर 15 हजार लूटे

डिजिटल डेस्क,धुलिया। शहर में बदमाशों के हौसले बुलंद होते जा रहे है। सूरत-जलगांव महामार्ग पर फागना गांव के पास कोयल पेट्रोल पंप पर अज्ञात हमलावरों ने हमला कर दिया। बदमाशों के हमले में एक शख्स की मौत हो गई, वहीं दो गंभीर रूप से घायल है। हमलावर पेट्रोल पंप संचालक से करीब 15 हजार रूपए लूटकर भाग गए। घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

पुलिस पूछताछ में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि धुलिया से पांच किलोमीटर दूरी पर स्थित कोयल पेट्रोल पंप पर रविवार की सुबह चार बजे के बीच बंद कमरे पर अज्ञात डकैतों ने पथराव किया। इस दौरान पंपकर्मियों ने कमरे का गेट खोलने से मना कर दिया, जिससे गुस्साएं अज्ञात हमलावरों ने पेट्रोल पंप पर खड़ी गाड़ियों को आग लगने की धमकी दी।

जिसके बाद मजबूर होकर पेट्रोल पंप कर्मियों ने गेट खोल दिया। गेट खुलते ही हमलावर अंदर घुसे और कमरे में सो रहे पोकलैंड मशीन ड्राइवर सैय्यद ईस्माइल की डंडों से पीटकर हत्या कर दी। इसके अलावा दो पेट्रोल पंप कर्मचारियों को घायल कर 15 हजार रूपए लूट ले गए ।फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Similar News